-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*सुखदेव भगत के बयान पर भड़के विकास मरकाम, बोले– आदिवासी समाज की संवैधानिक मांग का न उड़ाएं माखौल*


*डीलिस्टिंग पर कांग्रेस को विकास मरकाम की दो टूक – तुष्टिकरण छोड़िए, आदिवासी हितों की बात कीजिए*

रायपुर। छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा आदिवासी नेता विकास मरकाम ने जशपुर में कांग्रेस पार्टी के प्रभारी सुखदेव भगत के डीलिस्टिंग जैसे संवेदनशील विषय पर दिए विवादित बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सुखदेव भगत ने अपने तुष्टिकरण भरे बयान से एक बार फिर आदिवासियों की भावनाओं आहत किया है। भगत ने लंबे समय से लंबित आदिवासी समाज की संवैधानिक मांग का माखौल उड़ाया है। विकास मरकाम ने सुखदेव भगत को नसीहत देते हुए कहा कि संविधान को केवल हाथ में लेकर चलने से बजाय संविधान को पढ़ना चाहिए।

छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री मरकाम ने कहा कि सुखदेव भगत को यह समझने की जरूरत है कि आदिवासी समाज में टकराव की स्थिति धर्मांतरण के कारण होती है और इसका समाधान डी लिस्टिंग में ही है।आदिवासी समाज की डीलिस्टिंग की मांग संविधानसम्मत है। संविधान के अनुच्छेद 342 में स्पष्ट कहा गया है कि अनुसूचित जनजाति का दर्जा उन्हें मिलना चाहिए जिनकी अपनी विशिष्ट संस्कृति, रूढ़ी परम्परा, रीति-रिवाज और जीवनशैली है। जो लोग अपनी मूल परम्परा, रिवाज और संस्कृति को छोड़कर अन्य धर्म अपना चुकें है उन्हें आरक्षित समुदाय जैसी सुविधा और दर्जा देना मूल जनजातियों के साथ अन्याय है। विकास मरकाम ने कहा यदि अनुसूचित जाति से कोई व्यक्ति अन्य धर्म में जाता है तो उसका अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाता है तो आदिवासियों की डीलिस्टिंग की मांग कैसे गलत हो सकती है.

छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा जैसा तुष्टिकरण का कृत्य दशकों से कांग्रेस पार्टी केंद्र स्तर पर करती आयी है, सुखदेव भगत एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा उसका नया संस्करण राज्य में चलाने का प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के लाखों आदिवासियों के समझने के लिए यह काफी है कि कांग्रेस का छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के हितों की रक्षा, डीलिस्टिंग और न्याय सम्मत मांग के प्रति उनका रवैया किस कदर उदासीन है जबकि भाजपा स्पष्ट और मुखर रूप से जनजातियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT