-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

गुजरा स्थित गौठान में अब तक 2900 क्विंटल गोबर की गई खरीदी

गुजरा स्थित गौठान में अब तक 2900 क्विंटल गोबर की गई खरीदी
धमतरी, 27 मई 2023/ विकासखण्ड धमतरी के गुजरा स्थित गौठान में पंजीकृत 77 पशुपालकों में से 76 पशुपालक नियमिति रूप से गोबर बेच रहे हैं। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि गौठान में रोज ढाई सो से 280 पशु रोज आ रहे हैं। यहां अब तक 2900 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई और इसके एवज में पांच लाख 80 हजार 180 रूपये पशुपालकों के खाते में हस्तांतरित किया गया। 
ठसी तरह गौठान में खरीदे गए गोबर से 675 क्विंटल 40 किलोग्राम कम्पोस्ट का उत्पादन कर 664 क्विंटल 30 किलोग्राम कम्पोस्ट बेचा गया। इस कार्य में संलग्न महिला स्व सहायता समूह को दो लाख 24 हजार 759 रूपये भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि गौठान में चारा के लिए पैरा संग्रहण किया गया तथा किसी भी तरह की मूलभूत सुविधा का अभाव नहीं है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने गुजरा के गौठान के बारे में फैली भ्रामक तथ्यों के मद्देनजर उक्त बातें स्पष्ट किया।
                                                                                                                          

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT