विजय बघेल की जीत पर क्यों नाचे विधायक देवेंद्र यादव!!
भिलाई।
विजय बघेल की जीत पर भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव क्यों नाचे, इस पर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। देवेंद्र यादव के साथ महापौर नीरज पाल भी विजय बघेल की खुशी में नृत्य करते दिख रहे है। इस वीडीओ में सांसद विजय बघेल के साथ दोनो नेता झूमते हुए जीत की खुशी मना रहे हैं। कई राजनीतिक प्रेक्षक कह रहे हैं कि विधायक देवेंद यादव आगामी दिनों भाजपा प्रवेश कर सकते हैं।
इस चुनाव में देवेंद्र यादव स्वयं बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर उतरे थे। बिलासपुर में तोखन साहू के हाथो उन्हे करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
सूत्र बताते हैं, देवेंद्र यादव बिलासपुर से चुनाव बिल्कुल लड़ना नहीं चाहते थे, किंतु पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दबाव में उन्हे नामांकन भरना पड़ा। आधे मन से उन्होंने चुनाव लड़ा और पराजय का सामना करना पड़ा। देवेंद यादव अपना यह चुनावी हश्र से वाकिफ थे, फिर भी नेतृत्व के दबाव में उन्हे प्रत्याशी बनना पड़ा।
यद्यपि, देवेंद्र यादव को महापौर से लेकर विधायक बनाने का बहुत कुछ श्रेय भूपेश बघेल को जाता है। मगर राजनीति में कल के दोस्त को आजंका दुश्मन बनने में देर नहीं लगती। कुछ यही हाल महासमुंद प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के साथ भी हुआ। वे भी लोकसभा चुनाव लडने के मूड में नहीं थे। उन्हे जबरदस्ती प्रत्याशी बनाया गया। नतीजा सबके सामने है। ताम्रध्वज साहू अपने किसी एक पुत्र को जिस दिन भी राजनीति में स्थापित कर देंगे, उनके जीवन का बड़ा मकसद पूरा हो जाएगा, और वे सक्रिय राजनीति को अलविदा कह देंगे। पर उन्हे यह अवसर भी नही मिल पा रहा है। भिलाई के महापौर नीरज पाल भी स्वयं को भूपेश बघेल की छाया से मुक्त करने बेकरार है। भविष्य में ये नेता भाजपा में अवसर की तलाश कर सकते है।