-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*नए सत्र पर शाला प्रवेश उत्सव के साथ प्रतिभाओं का सम्मान*

*नए सत्र पर शाला प्रवेश उत्सव के साथ प्रतिभाओं का सम्मान* 
भव्य द ब्रिलिएंट एकेडमी रुद्री में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्रथम दिन शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जागेंद्र साहू जनपद सदस्य एवं सभापति कृषि स्थायी समिति के साथ ही स्कूल स्टाफ ने बच्चों का तिलक, आरती और मुंह मीठा कर स्वागत किया। ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद सभी छात्र छात्रा अपने सहपाठियों के साथ मिलकर अत्यंत ही प्रसन्न हुए और अपनी खट्टी मीठी यादें एक दूसरे को बताते रहे। वहीं नव प्रवेशित पहली बार स्कूल पहुंचे कुछ बच्चों को अपने अभिभावकों की कमी महसूस होती रही। इस अवसर पर गत वर्ष आयोजित आल इंडिया स्वच्छ भारत आर्ट कॉम्पिटिशन स्टेट एंड नेशनल लेवल के प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास संस्था मुंबई द्वारा आयोजित उक्त प्रतियोगिता में ब्रिलिएंट एकेडमी के पांच बच्चों का चयन स्कूल लेवल के बाद स्टेट और नेशनल लेवल के लिए हुआ था जिनमें से कक्षा तीन की छात्रा परिणीति साहू स्टेट विनर बनी उन्हें ट्रॉफी और सर्टिफिकेट वहीं प्रमांश ठाकुर , पूर्वांश साहू, भव्यांश साहू और खोम यादव को प्रतिभागी मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल संचालक रीतेश साहू तथा प्रधानपाठिका दिलेश्वरी साहू के साथ शिक्षिकाओं में पदमिनी यादव, हिना, सोनू, मुस्कान, स्वाति, ममता, खेमलता उपस्थित थे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT