-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*सीएमओ को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले को बचा रही है पुलिस* *पीड़ित सीएमओ को न्याय दिलाने गौरेला पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी*

*सीएमओ को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले को बचा रही है पुलिस* 
*पीड़ित सीएमओ को न्याय दिलाने गौरेला पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी*

नगर पंचायत गौरेला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले कन्हैया राठौर को पुलिस बचा रही है दिनांक 9 जून 2024 को रात्रि लगभग 10:00 बजे भारतीय जनता पार्टी गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर गौरेला नगर पंचायत के सीएमओ नारायण साहू के मोबाइल नंबर पर फोनकर मां बहन की गंदा गंदा गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी तथा चेंबर में घुसकर मारने की धमकी देता है और देख लेने की धमकी देता है। चूँकि उस दिन अवकाश होने के कारण सीएमओ नारायण साहू अपने गृह नगर भिलाई में परिवार के साथ थे। घटना के बाद पीड़ित सीएमओ के द्वारा भिलाई थाना सेक्टर 6 जिला दुर्ग में लिखित शिकायत दर्ज कराना चाहा तो वहां के थाना प्रभारी ने उन्हें गौरेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा और लिखित आवेदन पत्र में मूल घटना गौरेला थाना में आवेदन भेजा जाना लिखकर वापस कर दिया जाता है इसके बाद पीड़ित सीएमओ गौरेला थाना दिनांक 26 जून 2024 को गौरेला थाना के टीआई श्री रात्रि जी को लिखित में शिकायत आवेदन तथा आरोपी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करना चाहा तो थाना प्रभारी श्री रात्रि के द्वारा उनका शिकायत आवेदन लेने से भी इंकार कर दिया क्योंकि सीएमओ नारायण साहू को गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के अध्यक्ष है इसलिए पुलिस प्रशासन के द्वारा हीला हवाला किया जा रहा है। और और पीड़ित सीएमओ नारायण साहू का लिखित शिकायत लेने से इनकार कर दिया ।अब पीड़ित सीएमओ नारायण साहू अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रहा है इसकी सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू महामंत्री दयाराम साहू उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू एवं साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू महामंत्री सोहन साहू प्रदेश संयुक्त सचिव हीरेंद्र साहू कोरबा जिला साहू संघ के अध्यक्ष गिरजा शंकर साहू जांजगीर चापा के प्रदेश प्रतिनिधि नरेंद्र साहू डॉ दाताराम साहू घटना स्थल थाना गौरेला पहुंचे। सामाजिक प्रतिनिधियों के उपस्थिति में पीड़ित सीएमओ नारायण साहू ने शिकायत दर्ज कराना चाहा तो भी गौरेला थाना के टीआई श्री रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर लिखित शिकायत पत्र भी लेने से भी इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित सामाजिक प्रतिनिधियों ने उचित कार्यवाही नहीं होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने की बात कही है। छत्तीसगढ़ में अपराधियों को बचाने की पुलिस की जो परंपरा चल रही है वह बहुत ही चिंताजनक है। इस प्रकार यदि घटना का संज्ञान नहीं लिया गया तो आने वाले समय में यह व्यापक रूप धारण कर सकता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन एस पी थाना प्रभारी एवं जिला प्रशासन कलेक्टर जिम्मेदार होंगे ।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT