-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*कारगिल विजय दिवस पर एक पेड़ देश के नाम*

*कारगिल विजय दिवस पर एक पेड़ देश के नाम*


जलवायु परिवर्तन आज बढ़ता हुआ वैश्विक चुनौती बनकर उभरा है। इसके कारण पूरे विश्व में हमें बढ़ते हुए विनाशकारी गंभीर परिणाम दिखाई दे रहे हैं जैसे चक्रवात, बाढ़, बादल फटना, असमय वर्षा, सुखा, पानी की कमी एवं वनों पर आग, आदि। इन सबसे बचाव के लिए पूरे मानव समाज को आगे आकर प्रकृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने का कार्य करना होगा। सृष्टि के समस्त जीवों का कल्याण अपने स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण पर निर्भर है। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है अश्वत्थः सर्ववृक्षाणां अर्थात वृक्षों में पीपल हु। पद्मपुराण में वृक्षारोपण नामक एक अलग ही अध्याय हैं। मंदिर, देवस्थान आदि में पीपल, वट, नीम, बेल, आंवला आदि लगाना चाहिए। इसी दिशा में अपने पर्यावरण संरक्षण गतिविधी धमतरी जिला द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर २६ जुलाई २०२४ शुक्रवार को अपने परिवार के साथ एक पेड़ देश के नाम अवश्य लगाना है। अपने धमतरी जिला के सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और अन्यान्य संगठनों से आग्रह है कि अपने परिवार के साथ कम से कम एक पेड़ फलदार या छायादार अपने बड़े बुजुर्गो, पुर्वजों की स्मृति में देश के नाम अवश्य लगाएं। अपने घर में उपयुक्त स्थान न होने पर अपने आसपास मैदान, गौठान, तालाब आदि में उपयुक्त स्थान चयनित कर सुरक्षा घेरा बनाकर लगाएं व अपने पुत्र के समान उसके बड़े होते तक सुरक्षा व सेवा करें। ध्यान रखें पेड़ अपने बच्चों के साथ सपरिवार मिलकर पुजन वंदन करते हुए लगाए। बच्चों को वृक्षों के महत्व को जरुर बताएं। वृक्षों में ईश्वर का वास है। समस्त जीवों का कल्याण इसमें निहित है। वृक्ष है तो कल है। कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट अध्यक्ष रूपल लोढ़ा समस्त सदस्यों और जैन श्वेताम्बर मुर्तिपुजक संघ के अध्यक्ष विजय गोलछा धमतरी द्वारा मौसम्बी फल का पौधा (आंध्रप्रदेश का) सैकड़ों परिवार को २६ जुलाई को पौधा रोपण हेतु वितरण पर्यावरण संरक्षण गतिविधी के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है ।आवश्यकतानुसार एक परिवार को एक पौधा दिया जाएगा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य श्याम अग्रवाल , मोहन लाल साहु भेदू प्रसाद साहु, लक्ष्मणराव मगर , विजय गोलछा, जितेन्द्र, डुगेश साहु, रवि शर्मा, दीपक ठाकुर , थानसिह साहू , पुरुषोत्तम निषाद, गजेंद्र जांगड़े , लोकेश कृष्ण कुंजाम , धनेश्वर, पोषण, मोती लाल, रामलखन, रामचन्द्र, रोहित देवांगन, रोशन, टिक्की, किशोर, कामता, मनोहर, रमेश आदि द्वारा किया गया है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT