-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*जिला प्रशासन के कार्यक्रम "एक पेड़ मां के नाम" के तहत शिव सेवा संकल्प समिति धमतरी ने अधारी नवागांव, रुद्री और जल विहार कॉलोनी में किया वृक्षारोपण*

*जिला प्रशासन के कार्यक्रम "एक पेड़ मां के नाम" के तहत शिव सेवा संकल्प समिति धमतरी ने अधारी नवागांव, रुद्री और जल विहार कॉलोनी में किया वृक्षारोपण*
 जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम को सफल बनाने शिव सेवा संकल्प समिति धमतरी ने वृक्षारोपण का संकल्प लिया और अलग अलग क्षेत्रों में लोगो को प्रेरित कर लगातार वृक्षारोपण कर रहा है इसी संदर्भ में क्रमशः अधारी नवागांव में शिव शक्ति महिला समिति को साथ लेकर 12 पौधे , रुद्री खेल मैदान में माँ भारती फिजिकल एकेडमी के साथ 25 पौधे तथा जल विहार कॉलोनी में कॉलोनी वासियों को साथ लेकर 50 पौधे लगाए ,जो आगे चलकर पेड़ बनेंगे और धरती का सौदर्य बढ़ाएंगे तथा वर्षों और ऑक्सीजन उपलब्ध करवाएंगे। सब ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने घर को हरित घर बनाने और घर मे पेड़ लगाकर उनका बच्चो की तरह पालन करने का संकल्प लिया। संस्था के द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण के कार्यक्रम को नगर, ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है। शिव सेवा संकल्प समिति के कार्यों को सभी जगह सराहना मिल रहा है लोग लगातार संस्था के कार्यो के साथ जुड़ रहे हैं।। 
शिव शक्ति महिला समिति की अध्यक्ष समाज सेवी श्रीमति चन्द्रिका साहू ने अधारी नवागांव में वृक्षारोपण के दौरान संस्था के कार्यों की सराहना कर भविष्य में संस्था को सहयोग करने की बात कही।।

मां भारती फिजिकल अकादेमी के संस्थापक श्री पिताम्बर नंदेश्वर ने संस्था के साथ जुड़कर बच्चो में भी समाज सेवा का भाव और पर्यावरण के प्रति समर्पण का भाव जागृत करने की बात कही।

समाज सेवी जानकी गुप्ता ने संस्था के द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के द्वारा जिलाप्रशासन और नगर निगम के आयोजन को "एक पेड़ मां के नाम" को सफल बनाने के लिए संस्था के अध्यक्ष को बधाई दी तथा वृक्षारोपण करते रहने और पौधों को सुरक्षित करने के लिए प्रेरित किया।।
संस्था के अध्यक्ष रामचन्द देवांगन ने बताया कि शिव सेवा संकल्प समिति समाज में पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण तथा नशा मुक्ति के साथ अध्यात्म के क्षेत्र में काम कर रहा है ताकि समाज मे फैले अपराध को कम कर आत्मिक शांति प्राप्त किया जा सके साथ ही जलवायु परिवर्तन के दिशा मजबूत सुधार किया जा सके पर्यावरण की सुरक्षा के बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती इसलिए इनके संरक्षण के लिए समाज को मिलकर कार्य करना चाहिए।

वृक्षारोपण के कार्यक्रम में जनपद सदस्य जागेन्द्र साहू, जिला मंत्री विहिप एवं शिव सेवा संकल्प समिति के अध्यक्ष रामचन्द देवांगन, समाज सेवी जानकी गुप्ता समाज सेवी चन्द्रिका साहू समाज सेवी रविन्द्र शर्मा, पूर्व सैनिक पीताम्बर नंदेश्वर, पुरषोत्तम साहू देवेन्द्र साहू, पूर्व सैनिक कैप्टन रमेश साहू, धर्मेंद्र साहू नगर संयोजक चित्रेश साहू, पर्यावरण संरक्षक भेदु साहू, विद्यार्थी विस्तारक हेमचरण साहू, करण साहू, मनीष निर्मलकर, एवन कुमार ,पंचराम देवांगन, रामदेव ढीमर एनेश देवांगन के साथ कॉलोनी वासी,वार्ड वासी तथा ग्रामीण शामिल रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT