-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*जिला धमतरी भाजपा की बैठक संपन्न ,अजय चंद्राकर, रामु रोहरा, नीलू शर्मा, प्रकाश बैस ने विस्तार से दिया मार्गदर्शन*



*जिला धमतरी भाजपा की बैठक संपन्न ,अजय चंद्राकर, रामु रोहरा, नीलू शर्मा, प्रकाश बैस ने विस्तार से दिया मार्गदर्शन*

*हर घर तिरंगा अभियान अब पूरे देश का अभियान है :अजय चंद्राकर*

*धमतरी।* भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत बुधवार को पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यलय में हुई। बैठक में मार्गदर्शन करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, नीलू शर्मा, प्रकाश बैस, श्रवण मरकाम, नेहरू निषाद, निरंजन सिन्हा, ठाकुर शशि पवार, अर्चना चौबे, नरेंद्र रोहरा उपस्थित थे।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अजय चंद्राकर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस अभियान को एक वृहद रूप देना है। 11, 12 और 13 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान को पूरी ताकत के साथ सफल बनाना है। इस अभियान का नेतृत्व युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा और यह अभियान प्रत्येक विधानसभा में होगा। कार्यक्रम में सभी को पूर्ण सहभागिता देनी है और इस कार्यक्रम को हमें पूरा करना है। श्री चंद्राकर ने कहा कि 12, 13, एवं 14 अगस्त को हमें प्रदेश के सभी स्मारक सहित स्मारक युद्ध स्मारक एवं शहीद प्रतिमाओं में स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण का कार्यक्रम भी करना है। देश की धरोहर इन स्मारकों में हमें स्वच्छता अभियान चलाना है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक क्षेत्र के प्रत्येक मंडल के हर बूथ में करना है एवं जिला स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। इसके लिए प्रचार-प्रचार भी आवश्यक है। सोशल मीडिया एवं नमो ऐप के माध्यम से कार्यक्रम की फोटो एवं वीडियो अपलोड करनी है। मीडिया में प्रदेश एवं जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता भी आयोजित करनी है ताकि यह अभियान पूरी तरह कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जनता में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत कर सके। संगठनात्मक दृष्टि से 10 अगस्त तक प्रत्येक जिला मंडल एवं बूथ स्तर तक यह बैठक संपन्न करनी है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में और जन कल्याण में सहयोग करेंगे। श्री चंद्राकर ने कहा कि 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस वह काला दिन है, जब देश को दो टुकड़ों में बाँटने का काम कांग्रेस ने किया। देश ने विभाजन का दंश झेला है। भारतीय जनता पार्टी एक वैचारिक स्तंभ को मानने वाली पार्टी है और इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन कर रही है, जिसके तहत प्रत्येक जिलों में हमें विभाजन विभीषिका को लेकर एक सेमिनार करना है और इसके तहत हमें उक्त स्थान पर प्रदर्शनी भी लगानी है। श्री चंद्राकर ने कहा कि विभाजन विभीषिका की वजह से 2 करोड लोग विस्थापित हुए थे और लाखों लोगों की हत्या हुई थी।

*अभियान में बच्चों की भागीदारी भी हो ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें : रामू रोहरा*

भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने कहा कि भाजपा के इस अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने के लिए घर-घर सम्पर्क कर हर घर पर तिरंगा लहराने की योजना बनी है। इस अभियान के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रैली निकाली जाएगी। इस अभियान के दृष्टिगत 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन रखा जाएगा जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका रहेगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक केन्द्रों पर 'हर घर तिरंगा' लहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। श्री रोहरा ने कहा कि 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा। श्री रोहरा ने कहा कि 14 अगस्त को "विभाजन विभीषिका" स्मृति दिवस है। यह दिन भारत के विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन, रक्तपात एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी कहता है। इस दिन विभाजन की सच्चाई से जन-जन को अवगत कराते हुए प्रदर्शनी लगाकर व संगोष्ठी/सम्मेलन कर विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों की तैयारी और सफल आयोजन की दृष्टि से 8 से 10 अगस्त तक जिला एवं मंडल स्तर पर बैठकें होंगीं।

*कांग्रेस ने हमेशा देश को और देश की नागरिकों को नुकसान पहुँचाने के लिए काम किया :नीलू शर्मा*


जिला संगठन के प्रभारी नीलू शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा पर आधारित पार्टी है और देश सेवा, समाज सेवा और देश के विकास के लिए कार्य करती है। भाजपा की सरकार विचारधारा को लेकर बनती है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को हमेशा जाति, धर्म, तुष्टीकरण और वर्ग के आधार तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी आरक्षण तो सभी संविधान खतरे में है कहकर देश में झूठ फैलाने का काम किया है। कांग्रेस ने हमेशा देश को और देश की नागरिकों को नुकसान पहुँचाने के लिए काम किया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी जनता के विकास और विश्वास के लिए कार्य करती है। देश भक्ति, राष्ट्र प्रेम के लिए लोगों में राष्ट्रीयता की भावना को और दृढ़तर करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के लिए सोचने वाली पार्टी है और देश को जोड़ने का काम भाजपा ही करती है। श्री शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक रूप से संचालित करने की योजना बनाई गई है। कांग्रेस का षड्यंत्र लोगों तक जाना चाहिए। भाजपा की विचारधारा से लोगों को जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में 50 तिरंगा लगाने का लक्ष्य : प्रकाश बैस*

धमतरी भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश-दुनिया में राष्ट्रीयता का भाव जागने के लिए भाजपा राष्ट्र के निर्माण एवं राष्ट्र सेवा को अपना लक्ष्य मानती है। देश विरोधी ताकतें देश को तोड़ने का काम करती हैं। राष्ट्र का अच्छे से संचालन हो, इसके लिए राष्ट्रीयता की भावना होना आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण एवं समाज निर्माण के लिए कार्य करती है। श्री बैस ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में 50 तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और जहाँ बड़े कार्यक्रम होंगे वहाँ पर व्यावसायिक संस्थानों एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी हो, इसके लिए भी कार्य करना है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोग लेंगे। 15 अगस्त तक यह कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत में करना है और उसे हमारे कार्यकर्ता ही लीड करेंगे। यह कार्य हमें सामंजस्य के साथ करना है।

श्री बैस ने बताया की आगामी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु समितियों का निर्माण किया गया है जिसमे जिले महामंत्री अविनाश दुबे को घर घर तिरंगा अभियान का प्रभारी एवं भानु चंद्राकर , राजेंद्र गोलछा को सप्रभारी बनाया गया है उसी प्रकार विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के लिए महेंद्र पंडित को प्रभारी एवं उनके साथ नागेंद्र शुक्ला, त्रिलोकचंद जैन और रामस्वरूप साहू को सदस्य बनाया गया है , एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के लिए गौकर्ण साहू को प्रभारी और श्यामा नरेश साहू को सहप्रभारी बनाया गया है । 

बैठक का संचालन जिला के महामंत्री अविनाश दुबे ने किया इस अवसर पर जिले के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT