-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*रंजना साहू ने धमतरी में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की,बूथ अध्यक्षों की वितरित किया राष्ट्रीय ध्वज*

*रंजना साहू ने धमतरी में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की,बूथ अध्यक्षों की वितरित किया राष्ट्रीय ध्वज*
*धमतरी के हर घर आंगन में आन बान और शान के साथ लहराएगा हमारा तिरंगा - रंजना साहू*

*कार्यकर्ताओं द्वारा वंदेमातरम और भारत माता की जय का उद्घोष किया गया*

धमतरी -: आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया था। जुलाई 2022 को स्वयंम प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की थी। तब से हर साल यह अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में धमतरी में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने इस अभियान की शुरुआत की,शुक्रवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में शहर मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज वितरित करते हुए उन्हें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने हेतु आग्रह किया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम और भारत माता की जय का उद्घोष किया, वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन के अनुरूप हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और इस अभियान को सफल बनाने कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें,आमजन को अपने घरों, कार्यालयों, वाणिज्यिक-औद्योगिक प्रतिष्ठानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर हम लोगों को इसके माध्यम से अपने प्रेम को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। यह राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह अभियान देशभक्ति की भावना को जागृत करेगा और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देगा। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि अभियान के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है और विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं। हमने अलग-अलग नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने के लिए कई बैठकें की हैं। जिसके तहत हमारे कार्यकर्ता भी हर घर तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पहुंचाएंगे और धमतरी के हर घर आंगन में आन बान और शान के साथ हमारा तिरंगा लहराएगा। उक्त अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू,राजेश गोलछा,विनोद रणसिंह,धनीराम सोनकर,भरत सोनी,महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला पटेल,कल्पना रणसिंह,सुमिता पंजवानी,सुशीला तिवारी,रेशमा शेख,संगीता जगताप,नीलू डागा,सरिता असाई,सरोज देवांगन,रुक्मणि सोनकर,नम्रता पवार,नीलू निर्मलकर,अजय देशलहरे, अखिलेश सोनकर,केवल साहू, प्रकाश सिन्हा, बिशेन निषाद, ईश्वर सोनकर, जय हिंदूजा,सूरज शर्मा,दौलत वाधवानी,नीरज साहू,मनीष आसवानी,दीपक लालवानी,महेश साहू,ललित माणेक,नीतू त्रिवेदी,श्रवण मेश्राम,शुभांक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT