-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*विसर्जन झांकी व पंडाल सजावट प्रतियोगिता की पुरुस्कार घोषणा एवम वितरण किया गया*

*विसर्जन झांकी व पंडाल सजावट प्रतियोगिता की पुरुस्कार घोषणा एवम वितरण किया गया* 
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल धमतरी नगर द्वारा आयोजित विसर्जन झांकी व पंडाल सजावट प्रतियोगिता के पुरुकार घोषणा व वितरण कार्यक्रम का आयोजन सिटी कोतवाली प्रांगण में किया गया, उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी नगर के महापौर श्री विजय देवांगन जी एवम प्रखर समाचार के प्रधान संपादक श्री दीपक लखोटिया जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक जैन जी एवम निर्णायक समिति उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आलोक जाधव जी द्वारा किया गया । झांकी विसर्जन में शामिल हुईं 10 समिति एवम पंडाल सजावट में भाग लेने वाली 24 समिति पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।कार्यक्रम में दीपक लखोटिया जी एवं विजय देवांगन जी ने समितियों का भरपूर उत्साह वर्धन किया और आयोजन समिति को भी सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं ।कार्यक्रम में स्थल सजावट व झांकी प्रदर्शन में क्रमशः प्रथम , द्वितीय , तृतीय पुरुस्कार रखे गए थे, पंडाल संजावत में क्रमशः शिवचौक दुर्गौत्सव समिति शिव चौक, आदर्श दुर्गौत्सव समिति टिकरापारा (मां दंतेश्वरी), श्री गणेश दुर्गौत्सव समिति बासपारा (धमतरी की रानी) एवम झांकी प्रदर्शन में क्रमशः नवमित्र मंडल दुर्गात्सव समिति विवेकानंद नगर (धमतरी की महारानी), सार्वजनिक दुर्गात्सव समिति मराठापारा, मां बम्लेश्वरी दुर्गोत्सव समिति ब्राम्हणपारा की दुर्गोत्सव समितियों ने बाजी मारी। आयोजन समिति ने सभी पण्डालों को पुरुकार वितरण किया साथ ही समाज में धर्म सेवा कर रहे गौसेवक श्री नीरज पांडे जी एवम मूर्तिकारों को प्रतीक चिन्ह व श्री फल देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति से नगर अध्यक्ष कैलास बख्तानी, संयोजक चित्रेश साहू , कार्याध्यक्ष पियूष पारख, अमित सोना,सत्यम सिन्हा, गौरव जैन, एकनाथ साहू , हिमांशु,दुर्गेश साहू, विजयंत, गौरव गोयल, निकेतन, आदित्य अनिमेष,पुलकित ने बहुत मेहनत के साथ कार्य को पूरा किया। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक श्री दीपक सिंह ठाकुर ,हेमराज सोनी, संदीप अग्रवाल, डाकेश्वर साहू, व्यवस्था सम्बन्धी कार्यों का क्रियान्वयन किया। दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी समितियों की झांकी बहुत ही उत्कृष्ट थी और पण्डाल सजावट भी एक से बढ़कर एक थी, निर्णायक समिति द्वारा बहुत मेहनत की गई एक एक बिंदु पर विचार किया गया, तब इतनी मेहनत के बाद परिणामों की घोषणा हो पाई।मुख्य रूप से समाज में बंटे जाति प्रथा को छोड़कर उत्कृष्ट हिन्दू समाज के उद्भव हेतु यह जनजागरण कार्यक्रम है, समूचा क्षेत्र माता की भक्ति में लीन था सर्व हिंदुत्व एकीकरण के भाव से कार्यक्रम आयोजित किया गया था।दीपक सिंह ठाकुर जी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के समस्त कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रान्त के देवतुल्य प्रचारक श्री नन्ददास दंडोतिया एवं उनके सहभागी टीम के मार्गदर्शन में ही सम्भव हो पाती है।उनका आशीर्वाद ही समस्त संगठन के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करता है और मनोबल बढ़ाता है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT