-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूर्व विधायक रंजना साहू के नेतृत्व में सिंधी समाज एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ के प्रतिनिधी मण्डल नें की मुलाक़ात*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूर्व विधायक रंजना साहू के नेतृत्व में सिंधी समाज एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ के प्रतिनिधी मण्डल नें की मुलाक़ात*
*नगर विकास के विभिन्न विषयों पर समाजजनों ने मुख्यमंत्री से की चर्चा,मुख्यमंत्री ने धमतरी के विकास के लिए समाजजनों को आश्वस्त किया*
*प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है - रंजना साहू*

*किसानों के उत्थान के लिए विष्णु देव सरकार के कार्य सराहनीय हैं - प्रजाक्ता बहन जी*

*रंजना साहू की सक्रियता धमतरी विकास के लिए सार्थक सिद्ध होगी - चन्द्रलाल जैसवानी*

रायपुर -: बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से धमतरी के सिंधी समाज एवं प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय के डेलीगेशन ने पूर्व विधायक रंजना साहू के नेतृत्व में मुलाक़ात कर प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज़ द्वारा फ़रवरी माह में होने वाले भव्य किसान सम्मान सम्मेलन में आमंत्रित किया,साथ ही सिंधी समाज के डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नगर विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा की और धमतरी को विकास के पथ से जोड़ने का आग्रह किया जिसपर मुख्यमंत्री द्वारा धमतरी के विकास पर सकारात्मक प्रयास करने समाजजनों को आश्वस्त किया,प्रेस नोट जारी करते हुए पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति के आकांक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है,सर्व वर्ग हिताय सर्व वर्ग सुखाय के ध्येय के साथ हमारी सरकार विकास को गति दे रही है और विष्णु देव साय जी की सरकार में धमतरी विकास से अछूता नहीं रहेगा,प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी की प्राजक्ता बहन, बी के भारती बहन जी, कामिनी कौशिक जी ,महेश साहू जी, ईश्वर साहू जी ने कहा किसानों के हित में यह सरकार जो कार्य कर रही है वह अत्यंत सराहनीय है,उसी के तहत जैविक खेती करने वाले दस हज़ार से अधिक किसानों का सम्मान सम्मेलन प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज़ द्वारा फ़रवरी माह में किया जाना है जिसमें मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित किया गया है,पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष चन्द्रलाल जैसवानी , महेश रामरख्यानी , अशोक डुंबानी ,अमर पंजवानी ने कहा धमतरी की जनता को प्रदेश के मुख्यमंत्री से बहुत सी अपेक्षायें हैं,और हमें विश्वास है कि प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार पिछले कई वर्षों से धमतरी के रुके हुए विकास कार्यों को अब विकास की मुख्य धारा से जोड़ेगी,छाया विधायक रंजना साहू धमतरी विकास के लिए लगातार सक्रिय हैं,उनकी सक्रियता के सार्थक परिणाम धमतरी की जानता को मिलेगा।
उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा ज़िला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा,ब्रम्हकुमारी प्राजक्ता बहन,भारती बहन,कामिनी कौशिक,महेश साहू,ईश्वर साहू, सिंधी समाज के अध्यक्ष चंद्रलाल जसवानी,महेश रामराख्यानी, अशोक दुम्बानि, अमर पंजवानी उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT