-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*धमतरी पुलिस,यातायात द्वारा मोडिफाईड सायलेंसर के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान*


*धमतरी पुलिस,यातायात द्वारा मोडिफाईड सायलेंसर के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान*
 *अभियान के तहत तीन दिनों में 102 बुलेट वाहनों की गई चेकिंग 06 बुलेट से निकाले गये मोडिफाईड सायलेंसर*
*विशेष अभियान चेकिंग के दौरान हूटर लगाकर चलने वाले एवं ब्लैक फिल्म लगे वाहन पर भी की गई कार्यवाही*
धमतरी पुलिस यातायात उप पुलिस अधीक्षक  मणिशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में यातायात स्टॉफ द्वारा ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रण करने पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत विगत तीन दिनों में 102 बुलेट वाहन के चालकों को शहर के सिहावा चौक, घड़ी चौक, रत्नाबांधा चौक, अंबेडकर चौक, लक्ष्मी निवास, रूद्री चौक में चेकिंग पाईंट लगाकर
चेक किया गया।

जिसमें 06 अमानक मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर बुलेट वाहन चलाते पाये गये जिसे मौके पर ही निकालकर जप्त की गई, साथ ही वाहन चालकों को हिदायत दिया गया की दोबारा मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर वाहन न चलायें।

इसी कम में कार्यवाही के दौरान वाहन में हूटर लगाकर चल रहे वाहन को रोककर हूटर को मौके पर निकालकर जप्त किया गया एवं यातायात नियम के विरूद्ध हूटर लगाने के लिए 1300/- रू का जुर्माना किया गया। साथ ही ब्लैक फिल्म लगाकर चल रहे वाहन का भी मौके पर ही ब्लैक फिल्म को निकालकर वाहन चालक के विरूद्ध 2000/- रूपये का जुर्माना लगाकर कार्यवाही की गई। 
यातायात नियम के विरूद्ध कार्य करने वाले वाहन चालकों पर निरंतर कार्यवाही की जावेगी।

यातायात पुलिस सभी बुलेट वाहन चालकों से अपील करती है, कि अपने
वाहन में अमानक मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर न चलें प्रथम गलती पर मोडिफाईड सायलेंसर को जप्त की जावेगी, द्वितीय बार गलती करने पर मोटरयान अधिनियम के तहत
प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय पेश की जावेगी साथ ही वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन एवं वाहन का पंजीयन निरस्त करने हेतु परिवहन विभाग को भेजी जावेगी।
 यातायात नियमों का पालन करें, यातायात पुलिस का सहयोग करें।

उक्त कार्यवाही में उनि खेमराज साहू, सउनि चन्द्रशेखर देवांगन, सुरेश नेताम, रामकृष्ण साहू, प्र.आर. जितेन्द्र कृदत्त आर. मोह० जुनैद खान, चा० आर० संतोष ठाकुर, संदीप यादव, जीवन साहू, प्रमोद साहू का विशेष सहयोग रहा ।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT