-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*अर्जुनी क्षेत्र के जिलाबदर हुए निगरानी बदमाश को मुजगहन में घुमते धमतरी पुलिस अर्जुनी पेट्रोलिंग ने किया गिरफ्तार*


*अर्जुनी क्षेत्र के जिलाबदर हुए निगरानी बदमाश को मुजगहन में घुमते धमतरी पुलिस अर्जुनी पेट्रोलिंग ने किया गिरफ्तार*
*आरोपी द्वारा जिला बदर किये जाने के बाद भी दुसरी बार धमतरी जिले में फिर से घुम रहा था*

*आरोपी को दिनांक 09-11-23 को विधानसभा चुनाव के समय किया गया था जिलाबदर*

पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा गुंडा बदमाशों के उपर नजर रख कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। 
 इसी तारतम्य में दिनांक 15/10/24 को मुखबिर से सुचना मिली की थाना अर्जुनी क्षेत्र का *निगरानी बदमाश* मनोज नागरची पिता सुरेश नागरची उम्र 20 साल मुजगहन, बिना अनुमति के जिला में प्रवेश कर मुजगहन गांव के पास घूम रहा है,की सुचना पर बदमाश को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया,बदमाश के पास धमतरी जिला में प्रवेश करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं था, जो आरोपी को आईपीसी. की धारा 188 तथा छ.ग.जन सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 15 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। 
उक्त आरोपी को दिनांक 09/11/23 को विधानसभा चुनाव के पूर्व जिला दंडाधिकारी धमतरी के द्वारा जिलाबदर की कार्यवाही की गई थी।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक निरी.सन्नी दुबे,
उनि.सरीता मानिकपुरी, सउनि.उत्तम निषाद, आरक्षक खेमू हिरवानी एवं अर्जुनी पुलिस का विशेष योगदान रहा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT