-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*शहर कांग्रेस ने मनाया इंदिरा गांधी का जयंती*

*शहर कांग्रेस ने मनाया इंदिरा गांधी का जयंती*
धमतरी कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वाधान में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गयी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वही वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का जन्मदिन 19 नवंबर 1917 में हुआ था। भारतीय राजनीति के इतिहास में इंदिरा गांधी की भूमिका कभी भुलाई नहीं जा सकती है। तेज तर्रार और हर फैसलों को सोच विचार करके तुरंत निर्णय लेने की क्षमता रखने वाली इंदिरा गांधी को आयरन लेडी कहा जाता था। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रसियों ने एक स्वर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बताये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि उनके बताये मार्गो पर चलकर हम सभी को उनके सपनों को पूरा करना है। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, जिला महामंत्री आलोक जाधव, जिला पंचायत सभापति कविता बाबर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, वरिष्ठ नेता अरविंद दोषी, डॉ विजय प्रकाश जैन, योगेश बाबर, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, पार्षद दीपक सोनकर, राजेश पांडये, ममता शर्मा, नीलू पवार, अवैश हासमी, कमलेश सोनकर, लुकेश्वरी साहू, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, आशुतोष खरे, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदित नारायण साहू, सूरज पासवान, पवन यादव, मिथलेश साहू, संजू साहू, शेख सोहेल, रजत सोनकर, गनेश्वरी कामड़े, दीपक साहू, विशु देवांगन, जितेंद्र चंदेल, अरविन्द साहू, लक्की साहू, रुद्रा साहू, भास्कर सिन्हा, बिट्टू सिन्हा, धर्मेंद्र पटेल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT