-->

गौ *संरक्षण कि एक महती आवश्यकता को ध्यान में रखकर विधायक ओंकार साहू नें गौठान में टीन सेड निर्माण का किया - भूमिपूजन*

गौ *संरक्षण कि एक महती आवश्यकता को ध्यान में रखकर विधायक ओंकार साहू नें गौठान में टीन सेड निर्माण का किया - भूमिपूजन* 

 आज धमतरी विधासभा क्षेत्र के नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक - 15 और वार्ड क्रमांक - 03 के गौठान में विधायक ओंकार साहू नें अपने निधि से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के सपने को साकार करते हुए गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौठान में पुरे विधि विधान से टीन सेड निर्माण का भूमि पूजन किया | भूमिपूजन में उपस्थित ग्रामीणो का मानना हैं कि गौ माता में 33 कोटी देवी देवताओं का वास होता है अगर एक गौ माता कि सेवा करते हैं तों सभी देवी - देवता प्रसन्न हों जाते हैं जिससे परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती हैं | विधायक ओंकार साहू नें कहा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई गौठान योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गौ माता के लिए आश्रय स्थल बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत था । उन्होंने कहा गौठान योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में गौ वंश में वृद्धि हो रही थी साथ में गौठानो में गौ वंश के लिए चारा - पानी की व्यवस्था रहती थीं जिससे दूध और दूध से बने उत्पाद में भी वृद्धि के साथ - साथ क्षेत्र जैविक खेती की ओर बढ़ रहा था और महिला स्वयं सहायता समूह की बहनो को रोजगार मिल रहा था | उन्होंने कहा मगर आज गौ वंश विरोधी भाजपा सरकार जो अपनें आप को हिन्दू धर्म का ठेकेदार बताते हैं उनकी गौ वंश विरोधी सोच नें गौ माता संरक्षण व ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूती के लिए शुरू की गयी गौठान योजना को बंद कर दिये हैं | इस भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू ,आकाश गोलछा ब्लॉक अध्यक्ष शहर , मनोज साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष , गजेंद्र कुम्भकार नेता प्रतिपक्ष , ब्यासनारायण निषाद पार्षद , घनानंद साहू , भीखम साहू , कविता साहू , अनीता ठाकुर , तीरथ साहू , भागीरथी देवांगन, भुनेश्वरी साहू , पारसमणी साहू , ऋषभ ठाकुर , तोषण साहू , टीकेश्वर कुंभकार, खोजू साहू, भरोसा साहू , लखन साहू , जागेश्वर साहू, खोरबहरा ढीमर, यमुना साहू , प्रमोद साहू , संजू ध्रुव, कुलेश्वर ध्रुव, रेखु ढीमर , राजू यादव साथ में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित करें |