-->

*साइबर अपराध व कानून एवं बालकों के दायित्व महत्वपूर्ण धूरी है - सन्नी दुबे टीआई*



 *पालक शिक्षक का मेगा बैठक विद्यालय में*
                
*साइबर अपराध व कानून एवं बालकों के दायित्व महत्वपूर्ण धूरी है - सन्नी दुबे टीआई*
                          
*धमतरी- पालक शिक्षक का मेगा बैठक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली में गुरुवार को धूमधाम से संपन्न किया गया ।जिसमें नोडल अधिकारी के रूप में सन्नी दुबे साइबर थाना प्रभारी अर्जुनी, सरिता मानिकपुरी उप निरीक्षक, उत्तम निषाद सहायक उप निरीक्षक उपस्थित थे। प्राचार्य श्रीमती संयोगिनी रामटेके ने गुलदस्ता से स्वागत कर, स्वागत भाषण दिया। व बताया कि पीटीएम बैठक क्यों आवश्यक है तथा बालको व शिक्षकों के क्या दायित्व हैं सनी दुबे ने बताया कि विद्यार्थी क्या कर रहा है पालकों को सजग रहना होगा ,मोबाइल व गलत संगति से अपने बच्चों को दूर रखें, अनुशासित व्यवहार व संस्कार हेतु प्रत्येक पालक को प्रेरित करें ।मोबाइल का दुरुपयोग ना करें, नशा पान से अपने बच्चों को दूर रखें तथा पढ़ाई के प्रति प्रेरित करें। व एक जिम्मेदार नागरिक बनने में सहयोग प्रदान करें ।कार्यक्रम का संचालन डॉ. गणेश प्रसाद साहू व्याख्याता ने किया। व इस अवसर पर एल. एन. साहू, रामशरण मिश्रा ,राकेश साहू, गोपेश साहू ,धनंजय सोनकर, एल. एन. शांडिल्य ,विनोद ध्रुव, गोविंद सिन्हा ,डोमन ध्रुव, उमाकांत साहू ,रेखा देहारी, रेणुका ध्रुव , स्वाति सोरी ,दुर्गा साहू ,किशोरी कश्यप , विमला साहू ,लखनतीन तथा पालकों की उपस्थिति सलाह व सुझाव प्रशंसनीय रहा*