-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*भोथली में आयोजित हुई ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता*

*भोथली में आयोजित हुई ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता*
*युवा को खेल से जोड़ने ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन*


नेहरू युवा केंद्र धमतरी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार सौजन्य जतन युवा संगठन भोथली के संयुक्त तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्री नितिन शर्मा के मार्गदर्शन में ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हाइ स्कूल मैदान भोथली में आयोजित हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत भोथली श्री घनश्याम साहू विशिष्ट अतिथि श्री गणेश प्रसाद साहू व्याख्याता, श्री गजानंद साहू बाल अधिकारी, श्री बालमुकुंद साहू उप सरपंच, श्री बसदेव साहू ग्रामीण रहे कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुआ प्रतियोगिता में 15 वर्ष से 29 वर्ष तक के युवाओं ने भाग लिया जिसमें पुरुष वर्ग कबड्डी में प्रथम दोनर एवं द्वितीय संकरा रही, रिलेरेस में प्रथम दोनर,द्वितीय सांकरा, तृतीय सेहराडबरी, गोला फेंक में प्रथम खिलेश्वर सांकरा, द्वितीय अमन कुमारा सांकरा, तृतीय सुमन कुमार सांकरा रहे वही महिला वर्ग में रस्सा कस्सी में प्रथम सांकरा की टीम द्वितीय भोथली, 100 मि दौड़ में प्रथम ललिता, द्वितीय शैल कुमारी,तृतीय द्रोपति तवा फेंक प्रथम ऐश्वर्य यादव भोथली, द्वितीय एंद्री यादव भोथली, तृतीय द्रोपति भोथली रही उपरोक्त खेलो में रेफरी और निर्णायक की भूमिका में रामानंद साहू व गौकरण रहे सभी विजय प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित कर जिला स्तर पर भेजा गया आयोजक युवाओं द्वारा ग्रामीण को नशा मुक्त कराने और समाज को सही दिशा में ले जाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं कार्यक्रम में जतन युवा संगठन के छबि साहू,अर्जुन सिंह,ओमन लाल,चिराग,रामखिलावन,सत्यम, टेमन लाल,सेवक, तपेश, डोमार, डेमन सोनकर, खोमलाल,विनय,चंदू,तुलसी,योगेश,जगेंद्र,जिज्ञासा, मुस्कान, वेदिका, नेहा,भाग्यश्री,और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन युवा साथी उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT