-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*धमतरी पुलिस थाना कोतवाली द्वारा सिटी पार्क धमतरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेचते महिला को किया गया गिरफ्तार*



*धमतरी पुलिस थाना कोतवाली द्वारा सिटी पार्क धमतरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेचते महिला को किया गया गिरफ्तार*
*आरोपिया से 330 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 3,000/- रूपये एवं नगदी रकम 200/- रूपये जुमला 3,200/- रूपये किया गया जप्त* 

 *आरोपिया के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 20 (ख) एनडीपीएस० एक्ट तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध* 

*संक्षिप्त विवरण*-: धमतरी पुलिस थाना कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिला की एक महिला जो कत्था रंग की साड़ी पहनी है सिटी पार्क के पास विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी में लोगो को अवैध रूप से गांजा विक्रय कर रही है की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल सिटी पार्क धमतरी पहुंचकर उक्त आरोपिया के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर आरोपिया आरती रजक पति स्व० राम रजक उम्र 50 वर्ष पता रामसागर पारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ०ग०) के कब्जे से एक पीला रंग के कपड़े के थैला के अंदर खुला अवस्था में 330 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 3,000/- रूपये एवं नगदी रकम 200/- रूपये जुमला 3,200/- रूपये को जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 20 (ख) एनडीपीएस० एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।
*आरोपिया का नाम*-: आरती रजक पति स्व० राम रजक उम्र 50 वर्ष पता रामसागर पारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ०ग०)

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से सउनि.संतोषी नेताम,महिला आरक्षक सुनीता साहू, मीनाक्षी साहू, गोदावरी ध्रुव, सोनम शुक्ला, अनिता सिंग का विशेष योगदान रहा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT