-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

धमतरी पुलिस यातायात द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था बनाने हेतु नो पार्किंग में खड़े 44 वाहनों पर की गई वैधानिक कार्यवाही*



*धमतरी पुलिस यातायात द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था बनाने हेतु नो पार्किंग में खड़े 44 वाहनों पर की गई वैधानिक कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक धमतरी
 श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार,उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री मोनिका मरावी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने,सुगम एवं सुरक्षित यातायात संचालित करने के लिए नियमित रूप से कार्ययोजना तैयार कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है।
 नो पार्किंग में अवैधानिक रूप से खड़े वाहनों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

 इस अभियान के अंतर्गत कुल 44 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई, विशेष अभियान मुख्य रूप से सिहावा चौक से शांति कालोनी चौक तक, घड़ी चौक से कचहरी ढलान, घड़ी चौक से बस स्टैण्ड तक नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

यातायात पुलिस धमतरी द्वारा आमजन से अपील की जाती है, कि यातायात नियमों का पालन करें, नो पार्किंग स्थलों पर वाहन पार्क न करें ताकि यातायात बाधित न हो और आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT