-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*गंगरेल मंडल की सक्रियता की पहचान बनीं मोनिका देवांगन: स्थापना दिवस से संविधान पखवाड़ा तक नेतृत्व में दिखा दृढ़ संकल्प*

*गंगरेल मंडल की सक्रियता की पहचान बनीं मोनिका देवांगन: स्थापना दिवस से संविधान पखवाड़ा तक नेतृत्व में दिखा दृढ़ संकल्प* 
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार 06 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पार्टी स्थापना दिवस एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में *संविधान दिवस सेवा एवं संकल्प पखवाड़ा* का आयोजन पूरे जोश के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में गंगरेल मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में *मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन* के नेतृत्व और कुशल संयोजन ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।

06 और 07 अप्रैल को मंडल के सभी बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया। इसके बाद 08 अप्रैल को *ग्राम अछोटा में* भाजपा *सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन हुआ,* जिसमें विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देने हेतु कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

 *राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद* ने विकसित भारत 2047 विषय पर अपना विचार रखते हुए कहा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं सहित परमाणु परीक्षण भारतमाला परियोजना से लेकर अंत्योदय की योजना एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत देश एक विकसित भारत की और कदम बढ़ा दी है।।*

*भाजपा कुकरेल मंडल प्रभारी श्री विकल गुप्ता* ने भाजपा का इतिहास एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी हमारे पुरोधाओं एवं कार्यकर्ताओं के मेहनत त्याग और बलिदान के बदौलत स्थापना से लेकर आज 2025 तक भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन गई है।* 

*जिला कार्यकारिणी सदस्य*पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ऋषभ देवांगन* ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं सहित श्री राम मंदिर निर्माण धारा 370 35a ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों पर ऐतिहासिक फैसला लेते हुए भारत देश ने विशिष्ट पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में गंगरेल मंडल अध्यक्ष *श्रीमती मोनिका देवांगन* ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए " *गांव चलो, बस्ती चलो* " कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और सहयोग का आह्वान किया।।

 *मंडल प्रभारी चेतन हिंदुजा* ने भी गंगरेल मंडल की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज मंडल की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं का कठिन परिश्रम और मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व की अहम भूमिका है। पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक की जीत इसका प्रमाण है।

*जिला उपाध्यक्ष श्यामा नरेश साहू एवं पूर्व मंडल प्रकाश गोलछा* ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
 **कार्यक्रम का *संचालन महामंत्री श्री चंद्रहास जैन एवं नरेश यादव ने किया।* अंत में *जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव* ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद आभार व्यक्त की।।

 इस गरिमामयी कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री नागेंद्र शुक्ला मंडल सहसंयोजक अनीता यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश साहू मंडल उपाध्यक्ष अनीष देवांगन रूपाली ध्रुव मुकेश यादव धनुष राम साहू रामनाथ ध्रुव राजेश कुमार यादव महेश कुमार यादव दलसिंह निषाद खेमराज साहू झुमुक लाल उईके सुलोचना देवांगन लक्ष्मी बया जितेंद्र देवांगन गजाधर सिन्हा हेलो डामेश्वर साहू फागूराम साहू लीला राम साहू सुशील कुमार दीपक साहू अजय गार्डिया बुद्धेश्वर कंवर धनीराम साहू बिरसिंह सोरी राजकुमार नेताम रामकृष्ण दुग्गा जितेंद्र सिन्हा नेहरू राम सेन दिनेश कुमार निषाद कचरू राम नेताम सोमन लाल साहू हेमलाल मंडावी रूप राम मंडावी दीपक साहू दयाराम सिन्हा दुष्यंत सिन्हा मनेहर राम साहू राकेश सेन दुजराम साहू खेलन राम यादव देवेंद्र कुमार साहू तोमेश साहू रामाधार साहू सहित बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT