-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

कांग्रेस जनपद सदस्य लिली श्रीवास ने विकास कार्यों के आवंटन में भेदभाव का किया विरोध



कांग्रेस जनपद सदस्य लिली श्रीवास ने विकास कार्यों के आवंटन में भेदभाव का किया विरोध
कुरूद जनपद पंचायत में विकास कार्यों के लिए किए जा रहे वित्तीय आवंटन में पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध में कांग्रेस जनपद सदस्य लिली श्रीवास ने आज कड़ा विरोध दर्ज किया है और आज की सभा का बहिष्कार किया। उनके अनुसार, कांग्रेस जनपद सदस्यों को विकास मदों के अंतर्गत नगण्य राशि दी जा रही है, जबकि भाजपा के जनपद सदस्यों को अनुचित रूप से अधिक राशि का आवंटन किया गया है जबकि सभी समान रूप से चुनाव जीत करके आए है सभी को क्षेत्र के लिए समान रूप से काम ले के जाना है पर इस तरह के भेदभाव यह उचित नहीं है।

आवंटन विवरण इस प्रकार है:

🔹 कांग्रेस जनपद सदस्यों को:380000

टाइड (Tide) मद में –60%
अनटाइड (Untide) मद में 40%
• पेयजल: ₹1,14,000
• स्वच्छता: ₹1,14,000

अनटाइड (Untide) मद में –
• ₹1,52,000

🔹 भाजपा जनपद सदस्य को:580000

टाइड (Tide) मद में –
• पेयजल: ₹1,74,000
• स्वच्छता: ₹1,74,000

अनटाइड (Untide) मद में –
• ₹2,32,000

यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भाजपा सदस्यों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि विपक्षी सदस्यों को विकास कार्यों से वंचित किया जा रहा है।

लिली श्रीवास ने कहा, "यह लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का भेदभाव न केवल हमारी पंचायत व्यवस्था को कमजोर करता है, बल्कि क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय भी है। मैं इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाती रहूंगी और उच्चाधिकारियों से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करती हूं।"

उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस भेदभावपूर्ण आवंटन को सुधारा नहीं गया, तो वे जन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT