-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*धमतरी को गौरवान्वित करने वाली शिक्षिका प्रीति एवं एमबीबीएस में चयन होने वाले निखिल को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दी शुभकामनाएं*

*धमतरी को गौरवान्वित करने वाली शिक्षिका प्रीति एवं एमबीबीएस में चयन होने वाले निखिल को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दी शुभकामनाएं*
धमतरी- आकाशगंगा कॉलोनी, धमतरी के निवासी एवं शिक्षक  दीपेन्द्र साहू के सुपुत्र चि. निखिल साहू का चयन प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू शासकीय मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु होने पर समूचे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
 निखिल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताई है।इसी प्रकार, कोलियारी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका  प्रीति शांडिल्य को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो कि धमतरी जिले के लिए एक गौरव की बात है। इन दोनों गौरवशाली उपलब्धियों पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक  रंजना डीपेन्द्र साहू ने संबंधित परिवारों के निवास स्थान पर पहुँचकर उन्हें सम्मानित किया एवं उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने चि. निखिल साहू और शिक्षिका  प्रीति शांडिल्य को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उनके निरंतर प्रगति की कामना की। पूर्व विधायक  रंजना साहू ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है कि हमारे युवा और शिक्षक प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे उदाहरण समाज में प्रेरणा का कार्य करते हैं। इस अवसर पर शहर मंडल पूर्व अध्यक्ष विजय साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री जय हिन्दूजा, भाजयुमो शहर मंडल उपाध्यक्ष दौलत वाधवानी, देवेश अग्रवाल,सुरज शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा प्रेमी एवं मोहल्लेवासी भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी शुभकामनाएं और बधाइयाँ दीं।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT