-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

धमतरी में होगा पीएम सम्मान निधि की 21 वीं किश्त का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह


धमतरी में होगा पीएम सम्मान निधि की 21 वीं किश्त का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह
छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में आएंगे 494 करोड़ से अधिक 

धमतरी जिले के 96 हजार से अधिक किसानों के खाते में 19 करोड़ से अधिक की राशि होगी हस्तांतरित, 

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे 2242 करोड़ की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का शिलान्यास

धमतरी, 18 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजनान्तर्गत प्रदेश के कृषकों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 19 नवम्बर को पीएम सम्मान निधि योजना की राष्ट्रव्यापी 21 वीं किश्त की राशि हस्तांतरण करेंगे। रिमोट का बटन दबाकर देश के पात्र किसानों को राशि जारी की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय मुख्य समारोह धमतरी जिले में आयोजित किया गया है। 
इस किश्त के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों के खाते 494 करोड़ से अधिक की राशि उनके बैंक खाते में आएगी। वहीं धमतरी जिले की बात करें तो 96 हजार से अधिक किसानों के बैंक खाते में 19 करोड़ 21 लाख रूपये आएंगे। समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मंत्रीमंडल के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। सभी अतिथि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्य अतिथियों व अतिथिगणों का कार्यक्रम स्थल पर आगमन दोपहर 12.30 बजे होगा। कार्यक्रम धमतरी शहर के डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल परिसर में होगा। 
 मुख्य अतिथि श्री शिवराज सिंह चौहान इस अवसर पर किसान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 100 से अधिक आबादी वाले 780 बसाहटों को जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 4-क के तहत 2242 करोड़ से अधिक की लागत से लगभग 2442 किलोमीटर की 774 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास बटन दबाकर करेंगे। इस मौके पर वॉटरशेड कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय वॉटरशेड महोत्सव का शुभारंभ एवं पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी बटन दबाकर करेंगे। 
 केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान द्वारा कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के अंतर्गत चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकेज निधि 17357 समूह को लगभग 286 करोड़ का वितरण किया जाएगा। मुख्य अतिथि श्री चौहान विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित भी करेंगे। 
 समारोह में कृषि से जुड़े विभागों द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर वॉटरशेड का भी प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर दी हैं।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT