-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

युवा रत्न सम्मान योजना में 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित

युवा रत्न सम्मान योजना में 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित
धमतरी, 26 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयासों को सम्मानित करने एवं युवाओं में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने की दृष्टि से “युवा रत्न सम्मान” योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जारी की गई है।

राज्य शासन द्वारा इस योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत् व्यक्तियों एवं स्वैच्छिक संगठनों के योगदान को प्रोत्साहित करने, मान्यता देने तथा प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

योजना के अनुसार साधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य हेतु कुल 01 युवा एवं 01 स्वैच्छिक संगठन का चयन किया जाएगा। चयनित युवा को ₹2.50 लाख तथा चयनित संगठन को ₹5.00 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त सामाजिक, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन, कला एवं संगीत तथा लोककला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रत्येक श्रेणी में 01 युवा को ₹1 लाख, एक पदक, प्रमाण पत्र एवं शॉल से सम्मानित किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास श्रेणी का सम्मान केवल महिलाओं/बालिकाओं को ही प्रदान किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति/संस्था को एक ही श्रेणी में यह सम्मान एक से अधिक बार प्रदान नहीं किया जाएगा।

सम्मान हेतु पात्रता के अनुसार आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी एवं आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। (वित्तीय वर्ष के अनुसार 1 अप्रैल को आयु 15 वर्ष पूर्ण तथा 31 मार्च को 29 वर्ष से कम होनी आवश्यक है।)
 युवा रत्न सम्मान हेतु इच्छुक व्यक्ति/संगठन 30 नवंबर 2025 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, रूद्री, जिला धमतरी में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही प्रभारी सहायक खेल अधिकारी श्री जे.पी. देव से मो. 9301007368 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT