*छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ धमतरी एवं सर्व आदिवासी समाज धमतरी के द्वारा संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात कर बधाई देकर सौंपा अपनी मांगों का ज्ञापन*
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष माननीय रूपसिंह मंडावी जी द्वारा मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनकर निराकरण की दिशा में यथासंभव प्रयत्न करने की बात कही गई एवं उनके द्वारा जानकारी दी गई की एक दिवस पूर्व पदोन्नति में आरक्षण विषय को स्वयं से संज्ञान में लेकर पूर्व में संगठन द्वारा सौंप गए ज्ञापन एवं दस्तावेजों एवं अनुशंसा सहित महामहिम राज्यपाल जी को प्रेषित कर प्रमुखता से इसके निराकरण के लिए प्रयत्न करने की जानकारी दी गई। इस दौरान अजजा शास. सेवक संघ के पदाधिकारी गण एवं सर्व आदिवासी समाज धमतरी के पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।