-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजाकिसानों की सुविधा हेतु कलेक्टर ने दिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
किसानों की सुविधा हेतु कलेक्टर ने दिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
धमतरी, 13 नवम्बर 2025/–कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज शाम जिले के धान खरीदी केंद्र भटगांव एवं सोरम का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रारंभ होने से पूर्व की गई तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री पीयूष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी साथ थे । 
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या, उपलब्ध बारदाने की स्थिति एवं अनुमानित धान खरीदी की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल, शौचालय, बिजली, नमी मापक यंत्र, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित सभी मूलभूत सुविधाएं पूर्व से ही सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को टोकन कटवाने या धान विक्रय में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिकारियों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि मंडी बोर्ड द्वारा धान भंडारण हेतु चबूतरे का निर्माण कर लिया गया है तथा पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान संभावित समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से कहा कि खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्थिति में किसानों को कठिनाई न हो। साथ ही उन्होंने ‘टोकन तुहर दुआर’ ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि किसान अपने घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर सकें और सहजता से धान विक्रय कर सकें।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT