-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*सात दिवसीय विशेष एन.एस.एस. शिविर में ग्राम खरेंगा में सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों की रही शानदार प्रस्तुति*



*सात दिवसीय विशेष एन.एस.एस. शिविर में ग्राम खरेंगा में सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों की रही शानदार प्रस्तुति*
              
*विधायक ओंकार साहू ने भोथली के स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया*
*धमतरी - ग्राम खरेंगा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली की एन. एस. एस. इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलता पूर्वक समापन हुआ। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद साहू , डॉ. मंजूषा साहू ,राकेश कुमार साहू,एवं गोपेश साहू के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को सुंदर रूप से प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ओंकार साहू एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम खरेंगा की सरपंच नीलम टी.आर. आडिल ने की।स्वयंसेवकों द्वारा आदिवासी नृत्य, सुआ नृत्य, देशभक्ति नृत्य तथा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।शिविर के बौद्धिक सत्र में विविध विषयों पर विशेषज्ञों ने उपयोगी जानकारियाँ प्रदान की ऊषा ठाकुर ,प्रियंका गंजीर सखी सेंटर प्रशासक ने बाल विवाह एवं उससे संबंधित कानूनों पर विस्तृत जानकारी दी विकास सांगले एवं फागेश्वर लोधी ने नशामुक्ति अभियान की जानकारी दी, क्विज प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागी उमा समीर और शशि को सम्मानित किया गया। भगवताचार्य देवी भूमिका ने नारी शिक्षा एवं आध्यात्मिक जागरूकता पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किया।
गजानन साहू बाल मनोवैज्ञानिक ने बच्चा की परिभाषा एवं अधिकारों पर विशेष जानकारी प्रदान किया।अर्जुन सिंह साहू ने एनएसएस एवं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों की जानकारी प्रदान किया।सात दिवसीय शिविर के दौरान जनसेवा से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर किया गया जिसमें 135 नागरिक एवं स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य लाभ लिया,रक्त परीक्षण एवं रक्तदान शिविर में स्वयंसेवक एवं ग्राम खरेंगा के 30 नवयुवको ने रक्तदान किया,पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण जनो में अपने मवेशी एवं पालतू पशुओं का निःशुल्क परीक्षण एवं इलाज करवाया।इन सभी गतिविधियों में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। हिरेंद्र साहू, उपसरपंच डिसेंद्र साहू, टी आर आडिल, ग्राम पंचायत खरेंगा के पंचगण ,तामेश्वर साहू, मोहनलाल साहू, संतोष गुरुपंचायन,संजीव कुमार ,रवि साहू, द्वारिका साहू, पोषण साहू भूषण लाल साहू सचिव मेकु राम निषाद,राजेंद्र भारती आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे राहुल सोनकर ओमेश साहू ,अमितकुमार, उमा , योगमाया , वेदिका ,वंदना आदि का विशेष योगदान प्राप्त हो रहा है।*

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT