-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

पुलिस अधीक्षक धमतरी की विशेष सहभागिता- दुल्हा दुल्हनों को भेंट किए हेलमेट, दी सुरक्षित जीवन की शुभकामनाएँ*



 *धमतरी में अनोखी मिसाल: दिव्यांग दूल्हा - दुल्हन के सामुहिक विवाह में निकली जागरूकता बारात एसपी धमतरी ने दिया नशामुक्ति व हेलमेट सुरक्षा का संदेश*
 ◆ *पुलिस अधीक्षक धमतरी की विशेष सहभागिता- दुल्हा दुल्हनों को भेंट किए हेलमेट, दी सुरक्षित जीवन की शुभकामनाएँ*

◆ *नशा मुक्ति व हेलमेट जागरूकता के साथ सम्पन्न हुआ दिव्यांग दंपतियों का विवाह समारोह*

● एक प्रेरणादायी एवं सामाजिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण पहल के तहत तीन दिव्यांग दूल्हा-दुल्हनों का पवित्र सामूहिक विवाह समारोह बड़े ही गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
 इस अवसर को और अधिक सार्थक बनाते हुए धमतरी पुलिस यातायात शाखा द्वारा नशा-मुक्ति एवं हेलमेट जागरूकता पर आधारित विशेष बारात शोभायात्रा निकाली गई, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं नशा त्यागने का सशक्त संदेश दिया गया।

जागरूकता बारात के दौरान लोगों को बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग केवल कानूनी नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, नशे के दुष्परिणामों से समाज और परिवार को होने वाले नुकसान पर भी प्रकाश डाला गया तथा सभी से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की गई।

इस अवसर पर एक विशेष बारात शोभा यात्रा एवं जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।
बारात के साथ निकाली गई यह रैली केवल उत्सव तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके माध्यम से आमजन को नशा मुक्ति एवं हेलमेट पहनने के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। रैली के दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि नशा न केवल सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि समाज के विकास में भी बाधक है। वहीं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग कर स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया गया।
 एसपी श्री सूरज सिंह परिहार ने विवाह के बारात में शामिल होकर नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा तीनों दुल्हा- दुल्हनों को प्रतीक स्वरूप हेलमेट भेंट किए। 
उन्होंने कहा कि- 
“हेलमेट केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सुरक्षा कवच है। यदि हम स्वयं सुरक्षित रहेंगे, तभी अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे।”
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा लोगों से नशा त्यागने एवं ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की। 
एग्जैक्ट फाउंडेशन रुद्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम का आयोजन में धमतरी पुलिस का भी सामाजिक समरसता, सुरक्षा जागरूकता एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री मणिशंकर चंद्रा, सीएसपी. धमतरी  अभिषेक चतुर्वेदी एवं यातायात प्रभारी  के.आर.साहू एवं एक्जैक्ट फाउंडेशन सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सक्रिय रूप से हेलमेट एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान बारात में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT