-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

धमतरी पुलिस ने पेश किया वार्षिक प्रतिवेदन, 2024 की तुलना मे 2025 में क्राइम में गिरावट

धमतरी पुलिस ने पेश किया वार्षिक प्रतिवेदन, 2024 की तुलना मे 2025 में क्राइम में गिरावट 


जिला पुलिस धमतरी ने वर्ष 2025 का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. इस रिपोर्ट में जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई है.धमतरी पुलिस ने गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया.जिसमे वर्ष 2024 की तुलना मे वर्ष 2025 मे अपराध मे 35 प्रतिशत की कमी आया है, ,
अपराधों की समीक्षा
➤ वर्ष 2024 के कुल 2370 प्रकरण की तुलना में वर्ष 2025 में कुल 1529 प्रकरण घटित हुए हैं वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में 35.50% की कमी आई है।

> भादवि/बीएनएस के वर्ष 2024 में 1684 प्रकरण की तुलना में वर्ष 2025 में 1052 प्रकरण घटित हुयें जिनमें 1439 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में भादवि / बीएनएस के दर्ज अपराधों में 37.52% की कमी आई है।

> हत्या के वर्ष 2024 में 25 प्रकरण तथा वर्ष 2025 में समतुल्य 25 प्रकरण घटित हुए हैं। जिसमें से 23 प्रकरणों में 61 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। 02 प्रकरण में 01-01 आरोपियों द्वारा घटना कारित करने के बाद स्वयं फॉसी लगाकर आत्महत्या किया गया है।

> हत्या के प्रयास के वर्ष 2024 में 15 प्रकरण की तुलना में वर्ष 2025 में 25 प्रकरण घटित हुए हैं। जिसमें 55 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

अपराधों में कमी :-

> भादवि/बीएनएस के अपराध, गत वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में लूट 44.44%, नकबजनी में 43.51%, चोरी में 45.71%, बलात्कार में 21.95%, अपहरण में 23.52 %. अपराधिक मानव वध में 66.66%, बलवा में 20%, ख्यानत में 50%, आगजनी में 28.57%, चोट में 12.98%, शीलभंग में 58.60%, यौन उत्पीड़न में 87.50%, प्रताड़ना में 83.33%, उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु में 15.30 % एवं अन्य बीएनएस/भादवि में 49.09% की कमी आई है।

सम्पत्ति संबंधी अपराध

> सम्पत्ति संबंधी अपराधी में वर्ष 2020 में 258 प्रकरण की तुलना में वर्ष 2020 में 150 प्रकरण घटित हुए है। अपराध में 41.88% की कमी आई है।

सम्पत्ति संबंधी अपराधों में बरामदगी का प्रतिशत बौती में 99.59%, लूट में 83.24% साधारण चोदी में 76.30 % एवं नकबजनी में 53.84% रहा। कुल अपहृत सम्पत्ति 0420638 १० फूल बरामदगी 6974805 50 बरामदगी का प्रतिशत 70.90% रहा है।

अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही

> नारकोटिक्स एक्ट के तहत् गत वर्ष 2024 में 35 प्रकरण की तुलना में प्रभावी कार्यवाही करते हुए वर्ष 2025 में कुल 51 प्रकरण में 80 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। 31.37% की कार्यवाही अधिक की गई है।

वर्ष 2025 में मादक मदार्थ गांजा के तहत् 35 प्रकरण में 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर 43 किलो 561 ग्राम गांजा (कीमती 5,14,370 रू०) जप्त किया गया है।

नशीली दवाई के तहत् 6 प्रकरण में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल केप्सुल / टेबलेट 5669 नग (38502 रू एवं बिकी रकम 33370 रू) जप्त किया गया है।

हेरोईन के तहत् 10 प्रकरण में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर 28.58 ग्राम हेरोईन (कीमती 266400 रू० एवं बिकी रकम 72690 रू०) जप्त किया गया है।

आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही -

> आर्म्स एक्ट के तहत् गत वर्ष 2024 में 30 प्रकरण की तुलना में वर्ष 2025 में 39 प्रकरण में 41 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर बटंची चाकू, तलवार, धारदार हथियार जप्त किया गया है। वर्ष 2025 में 23.07% की कार्यवाही अधिक की गई है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT