-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

रजत जयंती 2025–26 के अवसर पर नगरी में रक्तदान शिविर आयोजितनगरी।

रजत जयंती 2025–26 के अवसर पर नगरी में रक्तदान शिविर आयोजित
नगरी।
रजत जयंती 2025–26 के अवसर पर सिविल अस्पताल नगरी में पुलिस अनुभाग नगरी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस के जवानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीयन कर उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
इस अवसर पर एसडीओपी विपिन रंगारी, बीएमओ अरुण नेताम, डॉ. देवकी नंदन सोम, थाना प्रभारी चक्रधर बाघ सहित धमतरी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। सभी अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
बीएमओ अरुण नेताम एवं एसडीओपी विपिन रंगारी ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने हर सक्षम व्यक्ति से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदान सबसे बड़ा सहयोग है।
शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता का संदेश गया और युवाओं ने मानव सेवा की भावना के साथ बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT