-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

आदिवासी खेल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच,खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़



14 फरवरी से छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का पहला संस्करण
आदिवासी खेल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच,
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़

धमतरी 4 जनवरी 2026/भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का प्रथम संस्करण 14 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में कुल 9 खेलों को शामिल किया गया है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य दल के चयन हेतु चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी 2026 तक रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित किए जा रहे हैं।

यह प्रतियोगिता अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करेगी। छत्तीसगढ़ खेल प्रतिभाओं से समृद्ध राज्य है और प्रदेश के लगभग हर जिले में चयनित खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उपलब्ध हैं।

 चयन ट्रायल का कार्यक्रम

रायपुर (6 से 8 जनवरी 2026)
स्थान : स्वामी विवेकानंद स्टेडियम
 • वेटलिफ्टिंग – 6 जनवरी, प्रातः 9 बजे
 • कुश्ती एवं फुटबॉल – 7 से 8 जनवरी
 • हॉकी – 7 से 8 जनवरी, प्रातः 9 बजे

बिलासपुर (7 से 8 जनवरी 2026)
 • एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी (रिकर्व/कंपाउंड)
स्थान : स्व. बी.आर. यादव स्टेडियम
 • तैराकी
स्थान : जिला खेल परिसर, सरकंडा
(सभी खेल प्रातः 9 बजे से)
 पात्रता शर्तें
 • खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी हो
 • अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित होना अनिवार्य
 • महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा खुली
 • चयन ट्रायल में मूल अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं
आधार कार्ड/स्थानीय प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य

खेल स्पर्धाओं का विवरण

एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका)
100, 200, 400, 800, 1500, 5000, 10000 मीटर दौड़,
110 मीटर एवं 400 मीटर बाधा दौड़,
लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला, भाला, तवा फेंक,
10 किमी पैदल चाल,
4×100 मीटर एवं 4×400 मीटर रिले।

वेटलिफ्टिंग
 • पुरुष वर्ग : 60, 65, 71, 79, 88, 94, 110, +110 किग्रा
 • महिला वर्ग : 48, 53, 58, 63, 69, 77, 86, +86 किग्रा

तैराकी (महिला/पुरुष)
50, 100, 200 मीटर फ्री स्टाइल,
50 एवं 100 मीटर बैक, ब्रेस्ट एवं बटरफ्लाई स्ट्रोक,
200 मीटर इंडिविजुअल मेडले,
4×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले एवं
4×100 मीटर मेडले रिले।

तीरंदाजी
व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में रिकर्व एवं कंपाउंड (महिला/पुरुष)।
व्यक्तिगत स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी टीम इवेंट में भी भाग ले सकेंगे।

पंजीयन

चयन ट्रायल हेतु ऑनलाइन पंजीयन लिंक जारी कर दिया गया है।
पात्र खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 न केवल खेल प्रतियोगिता है, बल्कि यह आदिवासी युवाओं के आत्मविश्वास, पहचान और भविष्य को नई दिशा देने की पहल है।
छत्तीसगढ़ की धरती से उभरेंगी देश की नई खेल प्रतिभाएं — यही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT