-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

गांतापार में भव्य लोककला महोत्सव का दूसरा दिन सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

गांतापार में भव्य लोककला महोत्सव का दूसरा दिन सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों ने की सराहना
कोर्रा। ग्राम गांतापार में आयोजित भव्य लोककला महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री धनेन्द्र साहू जी (पूर्व पी.सी.सी. अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व मंत्री) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लेखराम साहू जी (राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग, नई दिल्ली एवं पूर्व विधायक कुरूद) ने की।
विशिष्ट अतिथियों में भरत नाहर (पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा), घनश्याम साहू (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी), प्रभूदयाल जी, गोविन्द साहू जी, आशीष साहू जी, प्रदीप साहू जी, राजकुमारी दीवान, बसंत साहू, लोकेश्वर साहू, खेमू साहू, विवेक साहू सहित युवा समिति के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री लेखराम साहू जी ने कहा कि विधायक बनने से पहले से ही उनका ग्राम गांतापार से पारिवारिक रिश्ता रहा है। यह गांव धार्मिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है, जहां रामायण, भागवत एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते रहते हैं। उन्होंने लोककला महोत्सव जैसे भव्य आयोजन के लिए ग्रामवासियों की सराहना की और युवाओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नशा पान से दूर रहने की अपील की।
मुख्य अतिथि श्री धनेन्द्र साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी और उन्हें संस्कृति मंत्री का दायित्व मिला, तब उन्होंने राजिम पुन्नी मेला को शासन के सहयोग से भव्य स्वरूप प्रदान किया। इसके साथ ही गंगरेल पर्यटन, कवर्धा का भोरमदेव, अंबिकापुर का मैनपाट तथा महासमुंद का सिरपुर जैसे स्थलों को विकसित किया, जो आज देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम गांतापार में लोककला महोत्सव के माध्यम से लुप्त होती परंपराओं को पुनर्जीवित करने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT