-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*एशिया में स्वर्ण पदक जीतने वाले नरेंद्र कुमार को मिला जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दी बधाई,

*एशिया में स्वर्ण पदक जीतने वाले नरेंद्र कुमार को मिला जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दी बधाई,
 कहा – गांवों की प्रतिभाएं अब वैश्विक मंच पर कर रहीं कमाल*

धमतरी जिले के ग्राम परखंदा निवासी होनहार खिलाड़ी नरेंद्र कुमार द्वारा एशिया बॉल बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश सहित देश का नाम रोशन करने पर उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं, इस कड़ी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने जिला भाजपा कार्यालय नरेंद्र कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि को जिले और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया। रंजना साहू ने कहा कि नरेंद्र कुमार की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि प्रतिभा को सही मार्गदर्शन और मेहनत मिले तो गांव का खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहरा सकता है। यह उपलब्धि धमतरी ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र जैसे खिलाड़ियों की सफलता से यह संदेश जाता है कि खेल के क्षेत्र में भी उज्ज्वल भविष्य संभव है, प्रदेश सरकार एवं संगठन स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकें। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र कुमार ने बचपन से ही खेल के प्रति लगन दिखाते हुए कुरुद ब्लॉक में ही नियमित अभ्यास किया और अब तक 10 राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, एशिया स्तर की इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना उनके खेल जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने नरेंद्र कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी जिले की पहचान बनते हैं और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर उनको बधाई देने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, महामंत्री राकेश साहू, भाजपा कार्यालय प्रभारी विजय साहू, मीडिया प्रभारी उमेश साहू, जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर, भाजपा वरिष्ठ राजू चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, शहर मण्डल अध्यक्ष पवन गजपाल, आमदी मण्डल अध्यक्ष विनय जैन शुभकामनाएं देने उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT