-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मगरलोड पोषण पुनर्वास केंद्र का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने मगरलोड पोषण पुनर्वास केंद्र का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने गुणवत्ता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
धमतरी, 29 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड स्थित कुपोषित बच्चों के लिए संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, उपचार प्रक्रिया एवं बच्चों को दी जा रही पोषण संबंधी सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति, उनके उपचार एवं नियमित निगरानी की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की माताओं से संवाद कर बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार, पोषण आहार, टीकाकरण एवं एएनसी जांच से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने माताओं को बच्चों के पोषण, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों के उपचार एवं पोषण प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत मगरलोड सुश्री दिव्या ठाकुर, परियोजना अधिकारी श्री सुमित कुमार सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT