-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

सिहावा थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला, मेकाहारा रायपुर में इलाज जारीधमतरी।

सिहावा थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला, मेकाहारा रायपुर में इलाज जारी
धमतरी।
धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत सांकरा गांव में रविवार रात्रि एक युवक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनेश्वर जोगी (उम्र लगभग 37 वर्ष), पिता सहदेव जोगी, पर रात्रि करीब 8 बजे सांकरा स्थित दंतेश्वरी तालाब के पचरी में अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद घायल धनेश्वर जोगी को तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल मेकाहारा में उसका इलाज जारी है।
इस मामले में सिहावा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपी की तलाश के साथ घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT