-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की वार्ड बैठक में संगठन विस्तार और धर्मांतरण पर चर्चा*

*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की वार्ड बैठक में संगठन विस्तार और धर्मांतरण पर चर्चा*
*जगदलपुर।* नगर के प्रवीर वार्ड क्रमांक 1 में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की वार्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और धर्मांतरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। 
बैठक का संचालन नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने किया और अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु ने की। बैठक में वार्ड के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें वार्ड अध्यक्ष कुणाल सोनी, वार्ड मंत्री कृष्णा पटेल, बजरंग दल वार्ड संयोजक साहिल नाग, वार्ड सतसंग प्रमुख लोकेश नाग, वार्ड साप्ताहिक मिलन प्रमुख भूपेंद्र बघेल और वार्ड गौ रक्षा प्रमुख आकाश यादव शामिल हैं। 

इस अवसर पर बजरंग दल नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, आसना ग्राम अध्यक्ष जसवंत जोशी, आसना वार्ड मंत्री लक्ष्मीकांत पनिग्राही और अन्य बजरंगी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने और समाज में हिंदू एकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। संगठन के विस्तार के लिए नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति बनाई गई और धर्मांतरण को रोकने के लिए काम करने का संकल्प लिया गया। 
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और आगे भी संगठन के लिए काम करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन शांति पाठ मंत्र के साथ हुआ। 
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वे जल्द ही नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाएंगे और धर्मांतरण को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT