ग्राम पंचायत मुजगहन के शासकीय माध्यमिक शाला मे वार्षिक उत्स्व एवं कला मंच का लोकार्पण कार्यक्रम 19/2/26 दिन गुरुवार को हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओमकार साहू जी विधायक धमतरी एवं श्री मति संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद
अध्यक्ष ता होमेश्वर साहू (सरपंच ग्राम पंचायत मुजगहन )
विशिष्ट अतिथि श्री मति धनेश्वरी साहू जिला पंचायत सदस्य, कीर्तन मिनपाल जनपद सदस्य, दिलीप कुमार नाग सेवानिवृत प्रधान पाठक, रामदयाल साहू पूर्व सरपंच, जतिन साहू उपसरपंच एवं समस्त पंच गण
माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक गोदावरी गजेंद्र एवं समस्त स्टॉफ, संचालक कर रहे लीलेश सिन्हा सर एवं समस्त स्कूलों के प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ उपस्थिति थे स्कूल के बच्चे द्वाराशासकीय माध्यमिक शाला मुजगहन में आयोजित लोकार्पण एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हुई।
आज का यह ऐतिहासिक अवसर केवल एक भवन के लोकार्पण का नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और सशक्त करने का प्रतीक है। शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज को नई दिशा और नई पहचान देती है।
विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं ग्रामवासियों के अथक प्रयास से यह आयोजन अत्यंत भव्य और प्रेरणादायी रहा। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन को अभिभूत कर दिया।
हमारा संकल्प है कि शिक्षा, संस्कार और विकास की यह ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहे और मुजगहन का हर विद्यार्थी सफलता के शिखर को स्पर्श करे।
सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
#लोकार्पण_समारोह
#वार्षिकोत्सव
#शिक्षा_ही_शक्ति
#मुजगहन
#विकास_की_ओर