*ग्राम घोटगांव, नगरी में आबकारी विभाग की बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही।*
35 लीटर महुआ शराब जप्त,
1 आरोपी गिरफ्तार।
दिनांक: 24/02/2026
जिला कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के सख्त निर्देशों एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निरुपमा लोनहारे के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में तथा आबकारी उप निरीक्षक वृत्त नगरी श्री निशांत साधु के नेतृत्व में कार्यालय में प्राप्त गोपनीय शिकायत के आधार पर ग्राम घोटगांव, थाना नगरी में आरोपी तोमन लाल कश्यप पिता सम्पत के निवास पर दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी के निवास से लगभग 35 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई। उक्त प्रकरण में आरोपी तोमन के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
यह कार्यवाही अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु आबकारी उप निरीक्षक (परि) श्री विवेक कुमार दीवान,श्री अजय राज कश्यप एवं गिरजा बघेल ।मुख्य आरक्षक श्री मुरली सोनी, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव,नगर सैनिक जितेंद्र कोरे,ज्योति बंजारे का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।