-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*एएसपी धमतरी ने ली तीनों हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात जवानों की समीक्षा बैठक*



 *एएसपी धमतरी ने ली तीनों हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात जवानों की समीक्षा बैठक*
▪️ *सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने दिए गए आवश्यक निर्देश*

▪️ *रात्रिकालीन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों,संदिग्ध वाहनों की जांच एवं त्वरित कार्यवाही पर विशेष जोर*

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा जिले में संचालित तीनों हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली गई। 

बैठक में तीनों हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
एएसपी धमतरी द्वारा जवानों को निर्देशित किया गया कि हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच की जाए तथा ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने एवं आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में हाईवे पेट्रोलिंग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए बेहतर समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने पर भी बल दिया गया।

धमतरी पुलिस द्वारा आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT