-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं त्वरित सूचना प्रेषण के दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश*



🔹 *डीजीपी महोदय के निर्देशों के परिपालन में एसपी धमतरी ने ली राजपत्रित अधिकारियों, विधानसभा सेल एवं शाखा प्रभारियों की बैठक*
🔹 *विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं त्वरित सूचना प्रेषण के दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश*

छत्तीसगढ़ पुलिस के पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त पुलिस अधीक्षकों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
 बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा संवेदनशील विषयों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा राजपत्रित अधिकारियों, विधानसभा सेल एवं समस्त शाखा/कार्यालय प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा सत्र से संबंधित समस्त तैयारियों, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण, निगरानी तंत्र को सुदृढ़ बनाए रखने तथा संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विधानसभा अवधि के दौरान अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
 संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
साथ ही विधानसभा से संबंधित किसी भी प्रश्न, जानकारी या तथ्य को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त जानकारी राजपत्रित अधिकारी द्वारा विधिवत समीक्षा उपरांत ही प्रेषित की जाए, जिससे सूचनाओं की शुद्धता एवं समन्वय सुनिश्चित हो सके।

धमतरी पुलिस द्वारा विधानसभा सत्र को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT