-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

धमतरी को मिली औद्योगिक विकास की नई सौगात,

धमतरी को मिली औद्योगिक विकास की नई सौगात, 
115 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति

धमतरी 25 फरवरी 2026 । जिले में उद्योग संवर्धन, रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल ही में प्रस्तुत बजट में धमतरी जिले के लिए दो बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे जिले के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
बजट में कचना क्षेत्र में 98.65 करोड़ रुपये की लागत से प्लग एंड प्ले मॉडल पर आधारित फ्लेटेड फैक्ट्री परियोजना को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना 17 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी, जिसमें 3600 वर्गमीटर की चार मंजिला फ्लेटेड फैक्ट्री निर्मित की जाएगी। इस सुविधा से ऐसे उद्यमियों को लाभ मिलेगा जिनके पास उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध नहीं है। वे आसानी से मशीनें स्थापित कर उद्योग प्रारंभ कर सकेंगे। इस परियोजना से लगभग 200 से 300 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
इसके साथ ही छाती क्षेत्र में 17.30 करोड़ रुपये की लागत से 40 एकड़ में नए औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है। इस औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन, प्रशासकीय भवन तथा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां लगभग 40 औद्योगिक भूखंड विकसित किए जाएंगे, जिससे करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने और लगभग 400 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।
रायपुर और दुर्ग से निकटता तथा औद्योगिक क्षेत्रों के तीव्र विकास के चलते धमतरी जिला निवेश के लिए उभरता केंद्र बन रहा है। यह क्षेत्र रायपुर-धमतरी इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जिले का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT