-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी को धमतरी पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार*



 *ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी को धमतरी पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार*
*थाना रूद्री एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही- आरोपी से 17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*

*आरोपी वेस्टइंडीज - जिंबाब्वे क्रिकेट मैच पर लगवा रहा था हार-जीत का दांव*

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ,अवैध शराब एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर सतत कार्यवाही की जा रही है। 
इसी क्रम में थाना रुद्री को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।

जिसकी सूचना पर तत्काल धमतरी पुलिस थाना रूद्री एवं सायबर की टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यूजर आईडी बनाकर West Indies cricket team एवं Zimbabwe national cricket team के मध्य चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन ऐप के जरिए रुपए-पैसों का हार-जीत का दांव लगवाते हुए सट्टा जुआ खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना रुद्री में अपराध क्रमांक 05/26 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

*जप्त संपत्ति का विवरण*
01 नग iPhone 17 Pro मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये)
01 नग Samsung Fold 7 मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये)
01 नग काले रंग की XUV700 वाहन क्रमांक CG04 QM 4440 (कीमत लगभग 15,00,000/-रूपये)
कुल जुमला जप्ती: 17,00,000/-रूपये 

*आरोपी का नाम*
भविष्य गंगवानी, पिता दीपक गंगवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी होटल नानक शाह, सिहावा रोड जालमपुर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

उल्लेखनीय है कि कल ही थाना भखारा पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा प्रकरण में पांच जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 26,000/-रूपये नगद राशि जप्त की गई थी।
धमतरी पुलिस द्वारा अवैध सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT