-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

राम नवमी पर सांकरा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आदिवासी नृत्य और झांकियां रहेंगी विशेष आकर्षण

राम नवमी पर सांकरा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आदिवासी नृत्य और झांकियां रहेंगी विशेष आकर्षण
धमतरीनगरी विकासखंड के ग्राम सांकरा में आज राम नवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। गांव में पिछले 12 वर्षों से लगातार राम नवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें पूरे ग्रामवासियों का सहयोग देखने को मिलता है।
इस वर्ष भी शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, पारंपरिक आदिवासी नृत्य और धूमाल प्रमुख आकर्षण रहेंगे। गांव के चौक-चौराहों को भगवा ध्वज, तोरण और पताकाओं से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
शोभायात्रा के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी, जो आयोजन को और भी खास बनाएगी। आयोजन की सफल व्यवस्था में ग्राम के प्रवीर साहू, गिरवर भंडारी, हरीश साहू, नागेंद्र बोरझा, सुरेश साहू, यश साहू, भारत पटेल, डेविड साहू, आदित्य सिंह ठाकुर, शेखर सिंह ठाकुर, सौरभ सिंह, दुर्गेश भंडारी, हर्षित साहू ,लक्की साहू, भोलू साहू, विक्की साहू, पिंटू ध्रुव, मिथलेश पटेल, संदीप पटेल, भोला ध्रुव और राहुल सोनी सहित अनेक ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
ग्रामवासियों में शोभायात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT