-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

लखनपुरी, नगरी में आबकारी विभाग की बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही। 13.650 लीटर महुआ शराब जप्त, 1आरोपी गिरफ्तार।


जिला आबकारी अधिकारी  निरुपमा लोन्हारे के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में तथा आबकारी उप निरीक्षक  निशांत साधु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम लखनपुरी, थाना सिहावा में आरोपी मैन कुमार नेताम, पिता स्वर्गीय राम लाल के निवास पर सुनियोजित ढंग से दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी से 650ml महुआ शराब खरीदी की गयी तथा निवास से लगभग 13 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई। उक्त प्रकरण में आरोपी मैन कुमार नेताम के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) 34(2), 59-क के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया।
यह कार्यवाही अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु आबकारी,  विवेक कुमार दीवान,अजय राज कश्यप मुख्य आरक्षक  मुरली सोनी, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, भूषणलाल वर्मा ,नीरज चंद्राकर, सोमी पालेश्वर, मेघा सिन्हा, श्रुति साहू ,नगर सैनिक जितेंद्र कोरे,ज्ञानिक ध्रुव ,ज्योति बंजारे का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT