-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

पुलिस प्रशासन के सामने नगर में चल रही प्रार्थना सभाएं, हिन्दू जागरण मंच ने सौंपा सूचीपत्र — सभी सभाओं की जांच की मांग”

“पुलिस प्रशासन के सामने नगर में चल रही प्रार्थना सभाएं, हिन्दू जागरण मंच ने सौंपा सूचीपत्र — सभी सभाओं की जांच की मांग”
धमतरी। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित प्रार्थना सभाओं को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करते हुए व्यापक जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि अनेक स्थानों पर खुलेआम प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जिसकी जानकारी प्रशासन को होने के बावजूद आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नहीं की जा रही है।
हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को विभिन्न स्थानों पर संचालित प्रार्थना सभाओं की सूची सौंपते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी प्रावधानों एवं विधिक प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन कराया जाए। संगठन ने मांग की कि प्रत्येक प्रार्थना सभा की निष्पक्ष जांच हो तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि संचालित न हो।

जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद ने कहा कि यदि कोई धार्मिक आयोजन विधि सम्मत तरीके से हो रहा है तो उसे कानून के दायरे में रहकर संचालित किया जाना चाहिए, किंतु यदि नियमों की अनदेखी होती है तो प्रशासन का दायित्व है कि तत्काल जांच एवं कार्यवाही करे।

सहसंयोजक चित्रेश साहु ने कहा कि हिन्दू जागरण मंच समाज में शांति, सामाजिक समरसता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के पक्ष में है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्रों में जांच दल भेजे जाएं तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मंच पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन लगातार जनभावनाओं एवं स्थानीय नागरिकों से प्राप्त शिकायतों को प्रशासन तक पहुंचा रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो हिन्दू जागरण मंच लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी आवाज उठाता रहेगा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT