-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर डॉ ध्रुव ने नवनिर्मित कम्पोजिट ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर डॉ ध्रुव ने नवनिर्मित कम्पोजिट ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण
 
ट्रामा सेंटर के कार्यों में तेजी, जल्द शुरू होगा लेब 

धमतरी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला चिकित्सालय धमतरी स्थित नवनिर्मित कम्पोजिट ट्रामा सेंटर अस्पताल का आज नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं व्यवस्थागत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. ध्रुव ने अस्पताल में लिफ्ट स्थापना कार्य का निरीक्षण करते हुए पाया कि पूर्व में दिए गए निर्देशानुसार कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने संबंधित एजेंसी को आगामी 15 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण कर लिफ्ट का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित लैब का भी अवलोकन किया गया, जिसे HLL केयर द्वारा संचालित किया जाना प्रस्तावित है। जांच में पाया गया कि लैब का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा आवश्यक उपकरण भी स्थल पर उपलब्ध हैं। लैब के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों को IEC कार्य तीन दिनों के भीतर पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई।
इसके अलावा, पूर्व में निर्देशित कार्यों की समीक्षा में यह पाया गया कि नवनिर्मित भवन में इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग, ड्रेनेज एवं अर्थिंग से जुड़े सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डॉ. ध्रुव ने प्रस्तावित 200 बेड के नवीन अस्पताल के लेआउट पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अस्पताल को अधिक सुव्यवस्थित एवं मरीजों के अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT