-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

धमतरी का चर्चित हॉस्पिटल सवालों के घेरे में - मीडिया की आड़ में दबंगई के आरोप !

स्लग...... धमतरी का चर्चित हॉस्पिटल सवालों के घेरे में - मीडिया की आड़ में दबंगई के आरोप !
धमतरी शहर का एक चर्चित निजी हॉस्पिटल इन दिनों फिर जबरदस्त सुर्खियों में है...... लेकिन इस बार वजह इलाज नहीं, बल्कि अस्पताल प्रबंधन पर लग रहे गंभीर इल्ज़ाम हैं...... शहर में चर्चा तेज है कि हॉस्पिटल प्रबंधन अपने कथित रसूख और मीडिया कनेक्शन का हवाला देकर लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है...... और यही वजह है कि अब कई लोग खुलकर आवाज उठाने से भी घबराने लगे हैं..... सिविल लाइन इलाके में स्थित यह चर्चित हॉस्पिटल पहले भी कई विवादों को लेकर चर्चा में रह चुका है..... कभी इलाज में लापरवाही के आरोप..... तो कभी मरीजों और उनके परिजनों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल...... लेकिन अब मामला और ज्यादा संगीन होता नजर आ रहा है...... शहर में उठ रही चर्चाओं के मुताबिक, अस्पताल प्रबंधन अपने ऊपर लग रहे आरोपों और शिकायतों को दबाने के लिए खुद को मीडिया से जुड़ा बताकर रौब झाड़ता है...... इतना ही नहीं, विरोध करने वालों को अप्रत्यक्ष रूप से डराने और चुप कराने की कोशिश किए जाने की बातें भी सामने आ रही हैं...... वहीं एक और गंभीर चर्चा यह भी है कि कुछ डॉक्टरों से कथित सेटिंग कर शासकीय अस्पतालों के मरीजों को यहां रिफर कराया जाता है..... और फिर इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है....... कहा जा रहा है कि गरीब और मजबूर परिवार इलाज की उम्मीद में यहां पहुंचते हैं...... लेकिन भारी भरकम बिल देखकर उनकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं...... कई परिवार कर्ज और आर्थिक संकट में डूबने तक मजबूर हो जाते हैं...... हालांकि इन तमाम आरोपों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है...... लेकिन शहरभर में उठते सवालों और लगातार हो रही चर्चाओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं..... अब निगाहें स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पर टिकी हैं... कि आखिर इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी या नहीं... ?
क्या सच सामने आएगा... ?
क्या गरीब मरीजों को इंसाफ मिलेगा.... ?
या फिर रसूख और दबाव के आगे सारी आवाजें खामोश हो जाएंगी.... ?
फिलहाल धमतरी की सियासी, सामाजिक और मेडिकल गलियारों में इस हॉस्पिटल को लेकर चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म है

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT