-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*अर्जुनी में सभापति अग्रवाल साहू ने किया बोर खनन का भूमिपूजन* *ग्रामीणों को पेयजल संकट से मिलेगी राहत*



*अर्जुनी में सभापति  अग्रवाल साहू ने किया बोर खनन का भूमिपूजन*  
*ग्रामीणों को पेयजल संकट से मिलेगी राहत*
*अर्जुनी/धमतरी, 10 अप्रैल 2026:* ग्राम अर्जुनी में आज बोर खनन कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* के रूप में जनपद पंचायत धमतरी के सभापति (कृषि) *मान.  अग्रवाल साहू जी* उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की *अध्यक्षता* ग्राम पंचायत अर्जुनी की सरपंच * इंदु मोहित ध्रुव* ने की। *विशिष्ट अतिथि* के रूप में उपसरपंच  लाकेश सिन्हा एवं सरपंच प्रतिनिधि  मोहित ध्रुव मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथि सभापति  अग्रवाल साहू ने विधिवत पूजन कर बोर खनन कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए बोर खनन का कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है। इस बोर से गांव के नागरिकों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर पंचगण  वेदप्रकाश ध्रुव,  खेमराज सिन्हा,  तेजराम नेताम,  चंद्रशेखर सिन्हा,  संदीप सोनवानी,  लक्ष्मीनारायण सिन्हा,  पिंती बाई ध्रुव,  सुषमा सिन्हा,  तृप्ति मिनपाल,  पुष्पा प्रजापति,  रूखमणि गौतम सहित ग्रामीण बंधु  भीम सिन्हा,  चम्पादास सिन्हा,  राजकुमार ध्रुव,  शंकर प्रजापति एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने सभापति  अग्रवाल साहू का बोर खनन कार्य की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT