-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*"नीट परीक्षा-2026 को लेकर धमतरी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, सभी परीक्षा केंद्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू*


 *सुरक्षा, यातायात एवं निगरानी के विशेष इंतजाम, पेट्रोलिंग टीम रहेगी लगातार सक्रिय*

 *निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने पुलिस-प्रशासन ने किया संयुक्त निरीक्षण*

आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 के सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन एवं PHQ के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को सुरक्षित, शांत एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित साधनों के उपयोग, भीड़-भाड़, अफवाह, कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों के भीतर एवं बाहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि परीक्षा का संचालन पूरी तरह व्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सके l परीक्षा अवधि के दौरान जिले में विशेष पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस पेट्रोलिंग टीमों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है, जो परीक्षा केंद्रों के आसपास सतत निगरानी रखेंगे।

परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। अभ्यर्थियों एवं पालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग, वाहन संचालन एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो तथा यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस बल को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संदिग्ध व्यक्ति इस दौरान जिले में आने ना पायें इसके लिए होटल, लाज, ढाबा, बस स्टैंड आदि की पिछले कुछ दिनों से लगातार चेकिंग चल रही है 

इसी क्रम में आज परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, चेकिंग, औचक चेकिंग, पुलिस तैनाती, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। परीक्षा के आयोजन हेतु पूर्व में पुलिस- प्रशासन की समन्वय बैठक भी आयोजित की गई है l अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त बल को ब्रीफ भी किया गया है l

पुलिस अधीक्षक धमतरी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

धमतरी पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों, पालकों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि परीक्षा के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या अव्यवस्था की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस अधिकारी अथवा कंट्रोल रूम को दें, ताकि परीक्षा का आयोजन सुरक्षित, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

इस अवसर पर पुलिस नोडल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी  शैलेन्द्र कुमार पांडेय, सिविल नोडल अपर कलेक्टर  पवन कुमार प्रेमी, नीट परीक्षा सिटी कोऑर्डिनेटर श्री मनोज कुमार विद्यार्थी, नगर पुलिस अधीक्षक  अभिषेक चतुर्वेदी, थाना प्रभारी धमतरी, डीएसबी प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे l

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT