-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में रामगढ़ महोत्सव का भव्य हुआ समापन,,*


*रामगढ़ के ऐतिहासिक धरोहर को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

*रामगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ रुपए की दी सौगात, क्षेत्रवासियों के मांग पर उदयपुर एवं डूमरडीह को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की घोषणा,,*

सरगुजा/ रामगढ़, दिनांक 30 जून 2026 सरगुजा जिले के रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव 2026 का भव्य समापन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने समापन समारोह में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को रामगढ़ महोत्सव की शुभकामनाएं दीं तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी। छत्तीसगढ़ राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि रामगढ़ महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति पूजा और ऐतिहासिक विरासत का उत्सव है। उन्होंने कहा कि सरगुजा की यह पवित्र भूमि प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ आस्था, इतिहास और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। वेदों, पुराणों और उपनिषदों सहित अनेक प्राचीन ग्रंथों में रामगढ़ का उल्लेख मिलता है, जो इसकी ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि मान्यता है कि त्रेतायुग में वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने इस भूमि पर समय व्यतीत किया था। सीताबेंगरा गुफा आज भी श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है तथा रामगढ़ की हवाओं और शिलाओं में रामायण की स्मृतियाँ जीवंत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीताबेंगरा गुफा भारत की सबसे प्राचीन नाट्यशालाओं में से एक मानी जाती है, जहाँ हजारों वर्ष पूर्व सांस्कृतिक आयोजन और नाट्य प्रस्तुतियाँ होती थीं। वहीं जोगीमारा गुफा अपनी प्राचीन भित्तिचित्र कला के लिए विश्वविख्यात है। हाथीपोल जैसी प्राकृतिक सुरंग तथा क्षेत्र में स्थित प्राचीन शिल्प हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि महाकवि कालिदास द्वारा 'मेघदूतम्' की रचना इसी क्षेत्र में किए जाने का उल्लेख मिलता है, जिससे रामगढ़ का साहित्यिक महत्व और बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रामगढ़, सीताबेंगरा और जोगीमारा जैसी ऐतिहासिक धरोहरों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यटक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहाँ की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित हो सकें। सीताबेंगरा, जोगीमारा गुफा पवित्र एवं सुंदर स्थान है। यह क्षेत्र सांस्कृतिक रूप से बहुत ही सुंदर है। रामगढ़ का उल्लेख हमारे देश के वेद पुराण उपनिषदों में मिलता है, विख्यात कवि कलीदास मेघदूतम की रचना यहीं पर किए हैं। आज यहां भव्य आयोजन हो रहा है, इसी भव्यता के साथ हर साल रामगढ़ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में सरगुजा जिले में 2387 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। लोगों के अच्छे घर का सपना आज पूरा हो रहा है, 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान किए गए हैं। प्रतिदिन 1600 आवास बनकर तैयार हो रहे हैं। बस्तर क्षेत्र में प्राकृतिक दृष्टि से बहुत सुंदर है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन गृह मंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज जवानों के अदम्य साहस से नक्सलवाद समाप्त कर पाने में सफल हुए हैं। पुनर्वासित नक्सलियों को भी आवास दिए जा रहे हैं। पीवीटीजी समुदायों को अलग से आवास दिए जा रहे हैं। किसानों के हित में 31 सौ रुपया प्रति क्विंटल धान का कीमत दे रहे है, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद रहे है 13 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस प्रदान किया गया। महतारी वंदन योजना के तहत 1 हजार रुपए प्रतिमाह महिलाओं के खाते में अंतरित हो रहा है। रामलला दर्शन योजना के तहत 49 हजार से ज्यादा लोगों को दर्शन कराया गया है। तीर्थयात्रा दर्शन योजना देश मे 19 जगह चयन किए है, बुजुर्ग जहां जाना चाहेंगे वहां भेजेंगे। विभिन्न विभागों में युवाओं को नौकरी दिलाने वैकेंसी निकल रही है। आमजनों की समस्या के निदान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू किया गया है, इसमें समस्याओं का निपटारा भी हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु साय ने रामगढ़ के विकास के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की। वहीं क्षेत्रवासियों के मांग पर उदयपुर एवं डूमरडीह को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई। 
कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज रामगढ़ की पावन धरा पर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला और गौरवशाली परंपराओं के प्रतीक रामगढ़ महोत्सव 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में भव्य समापन हो रहा है। यह महोत्सव हमारी संस्कृति, कला, इतिहास और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त माध्यम है, जो हमारी गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहा है। हमारी समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं का अनुपम उत्सव का हिस्सा है।इस दौरान कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने सभी को रामगढ़ महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा यह महोत्सव 50 वर्ष से चल रहा है। ऐतिहासिक, पौराणिक एवं पुरातत्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। 

*मुख्यमंत्री ने मंच से 6 पहाड़ी कोरवा बच्चों का कराया शाला प्रवेश, टूरिज्म इन्फ्लूएंजर हुए सम्मानित* 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के जिले के 6 बच्चों का शाला प्रवेश करवाया। उन्होंने बच्चों को तिलक लगाया और मिठाई खिलाई तथा स्कूल बैग, वॉटर बॉटल सहित अन्य अध्ययन सामग्री प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं 26 से 30 जून तक सरगुजा जिले में विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर स्पेशल डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले टूरिज्म इन्फ्लूएंजर को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, विधायक प्रतापपुर शकुंतला पोर्ते, विधायक सामरी उद्देशवरी पैंकरा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, अध्यक्ष पुरातात्विक डॉ एम कालीमुथु, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जनपद पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष  सिद्धार्थ सिंह, जिला पंचायत सदस्य राईमुनिया कुरियाम एवं राधा रवि, सरपंच प्रदीप सिंह, नंदराम, पूर्व सांसद कमलभान सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय कुमार अग्रवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT